• Home
  • Social
  • Gomia: लोजपा नेता रंजन पासवान ने बच्चों के बीच बांटी कॉपियां और कलम, रामविलास पासवान की जयंती पर किया सामाजिक सरोकार का कार्यक्रम

Gomia: लोजपा नेता रंजन पासवान ने बच्चों के बीच बांटी कॉपियां और कलम, रामविलास पासवान की जयंती पर किया सामाजिक सरोकार का कार्यक्रम

गोमिया: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के लेबर सेल झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष रंजन पासवान ने रविवार को नेहरू उच्च विद्यालय के फुटबॉल मैदान में पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर स्थानीय गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपियां और कलम का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Ranjan Paswan

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंजन पासवान ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान ने अपना पूरा जीवन समाज के गरीब, वंचित, दलित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। वे केवल एक बड़े राजनेता ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर तबकों की आवाज थे। उनके आदर्श लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। यदि गरीब और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा तो वे भविष्य में आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करेंगे। इसी सोच के साथ रामविलास पासवान की जयंती पर बच्चों के बीच अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया है।

रंजन पासवान ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और अपने जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का जिम्मेदार नागरिक और देश का भविष्य है। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी बच्चे को संसाधनों के अभाव में पीछे नहीं रहना चाहिए।

कॉपियां और कलम प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। अशोक पासवान, दिवाकर पासवान, नरेश कुमार गुप्ता आदि अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने भी रामविलास पासवान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके बताए सामाजिक न्याय, समानता और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मीरा देवी, सोहन पासवान, सोनी देवी, मीना कुमारी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Releated Posts

Gomia: गांव के पहले अग्निवीर बने अरविंद किस्कु के स्वागत में उमड़े ग्रामीण, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत कर्री खुर्द पंचायत के आदिवासी बहुल दुधमो गांव में बुधवार को उत्सव जैसा माहौल…

ByByadmin जून 24, 2026

Gomia: नशे के खिलाफ आईईएल थाना पुलिस और ग्रामीणों का जागरूकता अभियान, मॉक ड्रिल कर तलाशे बचाव के उपाय

गोमिया: नशे के बढ़ते प्रचलन और उससे समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर आईईएल थाना पुलिस एवं…

ByByadmin जून 24, 2026

Gomia: पलानी में प्रतिबंधित मांस मिलने से तनाव, दो समुदाय आमने-सामने; प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित

गोमिया: बेरमो अनुमंडल के तेनुघाट ओपी क्षेत्र अंतर्गत गोमिया प्रखंड के पलानी गांव में मंगलवार को उस समय…

ByByadmin जून 23, 2026

गोमिया: शराब के नशे में आम के पेड़ पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने रस्सी से बांधकर उतारा

गोमिया: गोमिया बैंक मोड़ स्थित गुरुद्वारा के समीप रविवार को एक शराबी युवक का अजीबोगरीब कारनामा लोगों के…

ByByadmin जून 21, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top