• Home
  • Social
  • गोमिया में बजरंगदल ने अष्टमी को निकाला शोभा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल

गोमिया में बजरंगदल ने अष्टमी को निकाला शोभा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल

गोमिया। रामनवमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद सह बजरंगदल ने बुधवार को बाइक जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। यह जुलूस स्वांग स्थित रामलीला मैदान से शुरू होकर स्वांग शिव मंदिर, हजारी मोड़ काली मंदिर, शिव मंदिर, हजारी पेट्रोल पंप तक पहुंचा। जिसके बाद पुनः स्वांग होते हुए होसिर शिव मंदिर पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया ताश्चात साड़म संतोषी मंदिर, तेनुघाट राधा कृष्णा मंदिर से वापस गोमिया मोड़, धुर्वा मोड़ हनुमान मंदिर, बैंक मोड़ हनुमान मंदिर, आईईएल काली मंदिर पहुंचा इस दौरान पूरे मार्ग में उत्साह और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। साउंड की धुन पर युवा और कार्यकर्ता झूमते नजर आए। जय श्री राम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।  क्षेत्र के विभिन्न रामनवमी अखाड़ा समिति की सदस्यों ने परंपरागत परिधान पहनकर जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान प्रशासन के द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।  बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा, बेरमो एसडीएम मुकेश मच्छुआ, एसडीपीओ बीएन सिंह, गोमिया बीडीओ महादेव महतो, गोमिया थाना प्रभारी रवि मेहता, आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल सदलबल सुरक्षा के लिहाज से मुस्तैद देखे गये। शोभा यात्रा में विहिप के प्रांत सेवा सह प्रमुख विनय कुमार, जिला मंत्री शिशु ठाकुर, सह मंत्री महेश स्वर्णकार, जिला सेवा प्रमुख सुमित कुमार, अमित रवानी, अरविंद कुमार गुप्ता, नंदन चौहान,  सन्नी सिंह और समाज के प्रमुख लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

Releated Posts

Gomia: कोनार डैम जलाशय से निकली 42 और 26 किलो की विशाल ब्रिकेट मछलियां, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

गोमिया। गोमिया प्रखंड के जरकुंडा स्थित कोनार डैम जलाशय से मंगलवार को मछुआरों के जाल में दो विशाल…

ByByadmin जुलाई 14, 2026

गोमिया मोड़ में सीसीटीवी से होगी 24 घंटे निगरानी, बिना हेलमेट और ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटेगा ऑनलाइन चालान

पुलिस-प्रशासन ने वाहन चालकों को किया सतर्क, हाई-रेजोल्यूशन कैमरों से हो रही निगरानी, घर बैठे पहुंचेगा ई-चालान गोमिया…

ByByadmin जुलाई 13, 2026

Gomia: लोजपा नेता रंजन पासवान ने बच्चों के बीच बांटी कॉपियां और कलम, रामविलास पासवान की जयंती पर किया सामाजिक सरोकार का कार्यक्रम

गोमिया: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के लेबर सेल झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष रंजन पासवान ने रविवार को नेहरू उच्च…

ByByadmin जुलाई 5, 2026

Gomia: गांव के पहले अग्निवीर बने अरविंद किस्कु के स्वागत में उमड़े ग्रामीण, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत कर्री खुर्द पंचायत के आदिवासी बहुल दुधमो गांव में बुधवार को उत्सव जैसा माहौल…

ByByadmin जून 24, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top