• Home
  • Social
  • Gomia: मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर जला हाईमास्ट लाइट, दूधिया रोशनी से जगमगाया वन बी स्वांग बाजार

Gomia: मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर जला हाईमास्ट लाइट, दूधिया रोशनी से जगमगाया वन बी स्वांग बाजार

छह माह से बंद पड़ी थी लाइट, स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई पहल; सांसद मद से लगी अन्य लाइटों के रखरखाव पर भी उठे सवाल

Light

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत वन बी स्वांग मार्केट में पिछले करीब छह माह से बंद पड़ी हाईमास्ट लाइट आखिरकार दोबारा चालू हो गई है। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों की पहल के बाद लाइट को चालू किया गया। इसके बाद पूरा स्वांग बाजार एक बार फिर दूधिया रोशनी से जगमगा उठा है। लाइट चालू होने से स्थानीय दुकानदारों, व्यवसायियों और बाजार आने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, वन बी स्वांग मार्केट में हाईमास्ट लाइट लगाई गई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद यह बंद हो गई। देखते ही देखते करीब छह महीने बीत गए, लेकिन लाइट को चालू कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। शाम ढलते ही बाजार के बड़े हिस्से में अंधेरा छा जाता था। इससे दुकानदारों के साथ-साथ बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

व्यापारियों का कहना है कि हाईमास्ट लाइट लगने के बाद ही इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई थी, जिसके बाद यह बंद पड़ी रही। स्थानीय स्तर पर कई बार इसे ठीक कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लंबे समय तक लाइट बंद रहने से बाजार की रौनक भी प्रभावित हो रही थी।

Light

मंत्री से शिकायत के बाद हुई पहल

स्वांग निवासी नीरज कुमार साहू ने बताया कि बाजार में हाईमास्ट लाइट बंद रहने से स्थानीय दुकानदार और आम लोग परेशान थे। इसे चालू कराने के लिए कई बार स्थानीय स्तर पर प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अशोक नाथ स्वर्णकार और नेपाली उर्फ सरफराज खान के साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद से मिलकर समस्या की जानकारी दी और लाइट चालू कराने का आग्रह किया।

नीरज कुमार साहू के अनुसार, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीएल के संबंधित अधिकारियों से बात की और हाईमास्ट लाइट को दोबारा चालू कराने का निर्देश दिया। इसके बाद आवश्यक पहल की गई और लंबे समय से बंद पड़ी लाइट फिर से जल उठी।

लाइट चालू होने के बाद वन बी स्वांग मार्केट में शाम के समय पहले जैसी रौनक लौट आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में पर्याप्त रोशनी रहने से दुकानदारों को कारोबार करने में सहूलियत होगी और ग्राहकों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। लोगों ने इस पहल के लिए मंत्री योगेंद्र प्रसाद के प्रति आभार जताया है।

सांसद मद से लगी अन्य हाईमास्ट लाइटों की खराबी पर भी उठे सवाल

वन बी स्वांग मार्केट की हाईमास्ट लाइट चालू होने के साथ ही क्षेत्र में सांसद मद से लगाई गई अन्य हाईमास्ट लाइटों के रखरखाव का मुद्दा भी चर्चा में आ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में सांसद मद से स्थापित कई हाईमास्ट लाइटें खराब पड़ी हैं, जबकि उनके अनुसार इनमें से अधिकांश लाइटें अभी भी मेंटेनेंस अवधि में हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस अवधि के बावजूद संबंधित संवेदक खराब लाइटों की मरम्मत और रखरखाव पर समुचित ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे सरकारी राशि खर्च कर लगाई गई इन सुविधाओं का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में सांसद मद से स्थापित सभी हाईमास्ट लाइटों की स्थिति की जांच कराई जाए और जो लाइटें खराब हैं, उन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाए। साथ ही, मेंटेनेंस अवधि के दौरान संबंधित संवेदकों की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और चौक-चौराहों पर रोशनी की व्यवस्था बनी रहे।

फिलहाल वन बी स्वांग मार्केट की हाईमास्ट लाइट दोबारा चालू होने से स्थानीय व्यवसायियों और ग्रामीणों में संतोष है। लोगों को उम्मीद है कि इसी तरह पहल कर क्षेत्र की अन्य खराब हाईमास्ट लाइटों को भी दुरुस्त कराया जाएगा, जिससे सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ आम जनता को मिल सके।

Releated Posts

Gomia: तुलबुल आश्रम आवासीय विद्यालय में गोमिया पुलिस का जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए सुरक्षा के उपाय

डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, पॉक्सो एक्ट और सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक गोमिया। कम्युनिटी…

ByByadmin अक्टूबर 15, 2026

Gomia: बोरवाकोचा विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, 25 लाख की योजना की जांच की मांग

लोधी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य यशवंत कुमार ने बीडीओ को आवेदन देकर उठाए सवाल, कमरों में पानी…

ByByadmin अक्टूबर 14, 2026

Gomia: नवरात्रि के उपलक्ष्य में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन, किशोरियों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

गोमिया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर गोमिया प्रखंड के ससबेड़ा पूर्वी पंचायत भवन में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन…

ByByadmin अक्टूबर 13, 2026

Gomia: गोमिया पानी टंकी से सैकड़ों गैलन पेयजल बर्बाद, सड़क पर बह रहा पानी

लापरवाह व्यवस्था से परेशान ग्रामीण, लोगों को नहीं मिल रहा सुचारू जलापूर्ति का लाभ; जेई ने जल्द सफाई…

ByByadmin अक्टूबर 12, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top