• Home
  • Crime
  • गोमिया थाना में दोनों पक्षों के मध्यस्थता के बाद खत्म हुआ हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का मामला

गोमिया थाना में दोनों पक्षों के मध्यस्थता के बाद खत्म हुआ हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का मामला

बोकारो: बोकारो जिले के गोमिया थानांतर्गत होसिर शिव मंदिर में शनिवार को मुस्लिम बच्चों द्वारा थूकने के मामले में बढ़ता आक्रोश देख गोमिया पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार रविवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया और सभी धर्मो का परस्पर सम्मान करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी घटना समाज में उन्माद पैदा करती है सभी को सभी धर्मों का सम्मान करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मंदिर कमिटी द्वारा दिए आवेदन के आधार पर मामले को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) को अग्रसारित किया गया है जिसकी जांच 14 दिनों के भीतर पूरी करनी है यदि जांच में आरोप तय होती है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फ़िलहाल आरोपित बच्चों के अभिभावकों के माफ़ी मांगने के बाद मामला शांत है। मौके पर गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार मेहता, आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल कुमार महतो व तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल भी मौजूद रहे।

बता दें कि मुस्लिम समुदाय के बच्चों द्वारा मंदिर के देवी-देवताओं के चित्र पर थूकने का मामला सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इस घटना से मंदिर समिति व ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा था। हिंदू संगठनों ने भी आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को लिखित आवेदन दिया था।

Releated Posts

Gomia: चतरोचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खरना में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार

गोमिया। बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

ByByadmin जुलाई 16, 2026

Gomia: आईईएल मार्केट और झटका मोड़ में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के झटका मोड़ एवं आईईएल मार्केट में अवैध बिजली कनेक्शन और बिजली चोरी के…

ByByadmin जुलाई 16, 2026

Gomia: रंगदारी नहीं देने पर जेसीबी से ढहाई चारदीवारी और गेट, महिला ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया

गोमिया। बोकारो जिले के आईईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिहारी गुरूडीह में जमीन विवाद ने एक बार फिर तूल…

ByByadmin जुलाई 15, 2026

Gomia: गोमिया की होनहार बेटी ने रांची के पिठौरिया में की आत्महत्या, भाई ने प्रेमी समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप

गोमिया: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के करमटिया बस्ती की रहने वाली होनहार युवती निशा कुमारी की रांची…

ByByadmin जुलाई 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top