• Home
  • Social
  • रामनवमी के लाइसेंसी जुलूस के पुलिस सहयोगियों को विशेष पहचान के लिए टोपी, एक बैच एवं एक पहचान पत्र दिया गया, पुलिस ने सहयोग की अपील की, प्रशासन द्वारा निगरानी के लिए मिनी कंट्रोल रूम का भी कराया निर्माण

रामनवमी के लाइसेंसी जुलूस के पुलिस सहयोगियों को विशेष पहचान के लिए टोपी, एक बैच एवं एक पहचान पत्र दिया गया, पुलिस ने सहयोग की अपील की, प्रशासन द्वारा निगरानी के लिए मिनी कंट्रोल रूम का भी कराया निर्माण

गोमिया: रामनवमी के अवसर पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बेरमो अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। लाइसेंसी जुलूसों के दौरान बेहतर समन्वय के लिए प्रशासन ने कई विशेष कदम उठाए हैं, जिनमें पुलिस सहयोगियों के लिए विशेष किट और मिनी कंट्रोल रूम की स्थापना मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं। 

विशेष पहचान के साथ मैदान में उतरेंगे पुलिस मित्र 

जुलूस के दौरान पुलिस का साथ देने वाले सहयोगियों को इस बार एक विशेष पहचान किट प्रदान की गई है। इस किट में पुलिस मित्र लिखा टोपी, बैच, पहचान पत्र आदि शामिल हैं, ताकि भीड़ में दूर से ही उनके पद और जिम्मेदारी की पहचान सुनिश्चित हो सके। इसी निमित्त गोमिया में भी गोमिया थाना प्रभारी रवि मेहता द्वारा विभिन्न पूजा पंडालों व संबंधित अखाड़ों के लोगों को भी किट का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इन विशेष पहचान चिन्हों का उद्देश्य जुलूस के दौरान किसी भी भ्रम की स्थिति को रोकना और श्रद्धालुओं व आम जनता की सहायता के लिए सहयोगियों को आसानी से पहचानने योग्य बनाना है। 

प्रशासन की अपील: सौहार्द और सहयोग सर्वोपरि

पुलिस प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों और आम जनता से शांतिपूर्ण सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि पर्व की सफलता समाज और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से ही संभव है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पास के पुलिसकर्मी को देने को कहा गया है। 

चप्पे-चप्पे पर नजर: मिनी कंट्रोल रूम का निर्माण

जुलूस मार्ग की बारीकी से निगरानी के लिए प्रशासन ने अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में विशेष निगरानी के लिए मिनी कंट्रोल रूम का निर्माण कराया है। 

जिसके जरिए जुलूस के एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने, जरुरी सुचना आदि की पल-पल की जानकारी ली जाएगी। बताया गया कि निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी और जीपीएस तकनीक का सहारा लिया जा रहा है।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top