• Home
  • Accident
  • Gomia: सरिया से नातिन की शादी में शामिल होने आ रही नानी की सड़क हादसे में मौत, पिट्स स्कूल के पास बने हंप पर हुआ दर्दनाक हादसा

Gomia: सरिया से नातिन की शादी में शामिल होने आ रही नानी की सड़क हादसे में मौत, पिट्स स्कूल के पास बने हंप पर हुआ दर्दनाक हादसा

गोमिया: गोमिया प्रखंड के आई.ई.एल थाना क्षेत्र के पिट्स मॉडर्न स्कूल के समीप बने सड़क हंप पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में नातिन की शादी में शामिल होने आ रही वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कुंती देवी के रूप में हुई है, जबकि उनके पति महादेव प्रसाद सोनी इस हादसे में मामूली रूप से घायल हुए हैं।

Accident in Gomia

जानकारी के अनुसार दंपती सरिया से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोमिया के खुदगड्डा बस्ती जा रहे थे, जहां उनकी नातिन प्रिया कुमारी की 11 जुलाई को शादी होनी है। परिवार में मंगलवार को लगन (वैवाहिक रस्म) का कार्यक्रम तय था, जिसमें शामिल होने के लिए दोनों बुजुर्ग गोमिया आ रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिट्स स्कूल के पास बने हंप पर बाइक असंतुलित हो गई और महिला सड़क पर गिर पड़ी। हादसा इतना गंभीर था कि कुंती देवी को सर में गंभीर चोटें आईं और लहुलुहान अवस्था में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला कुंती और उसके घायल पति महादेव प्रसाद सोनी को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल आर्डियर ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि कुंती देवी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

परिजनों के अनुसार परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं और घर में उत्सव का माहौल था। लेकिन नानी की इस दर्दनाक मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया। जिस घर में मंगलवार को लगन की रस्म होनी थी, वहां अब शोक का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही आई.ई.एल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ग्रामीणों में आक्रोश, उठी सुरक्षा की मांग

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पिट्स स्कूल के पास बने हंप को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और लोगों की जान जा चुकी है। उनका आरोप है कि सड़क पर बने हंप के पास पर्याप्त चेतावनी संकेतक (साइन बोर्ड) नहीं लगाए गए हैं, जिससे बाहर से आने वाले वाहन चालक अचानक हंप देखकर संतुलन खो बैठते हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि या तो वहां स्पष्ट सुरक्षा संकेतक लगाए जाएं, रिफ्लेक्टर और स्पीड ब्रेकर मार्किंग की व्यवस्था की जाए, अथवा दुर्घटनाजनक साबित हो रहे हंप को हटाया जाए।

Releated Posts

Gomia: जमनीजारा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची गंभीर; मुआवजे की मांग पर गझंडी मोड़ जाम

गोमिया-विष्णुगढ़ सड़क हादसा: गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित जमनीजारा में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला…

ByByadmin सितम्बर 3, 2026

Gomia: गोमिया के प्रवासी मजदूर की मध्य प्रदेश में मौत, घर में मचा कोहराम

आठ दिन पहले रोजगार की तलाश में गया था बैतूल, पत्नी गर्भवती, तीन बच्चों की जिम्मेदारी अब अकेली…

ByByadmin सितम्बर 2, 2026

Gomia: साड़म संकट मोचन मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर वज्रपात, बाल-बाल बचे लोग

बारिश से बचने के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे लोग, तेज आवाज के साथ गिरी बिजली; पेड़…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Gomia: गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक खेत में पलटा, चालक व उपचालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गोमिया। गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप उस समय बड़ा हादसा…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top