• Home
  • Accident
  • Gomia: होसिर जमकडीह के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, सड़क जाम

Gomia: होसिर जमकडीह के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, सड़क जाम

हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर शव रखकर किया प्रदर्शन

गोमिया: गोमिया थाना क्षेत्र के जमकडीह के समीप मंगलवार देर शाम को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और उचित मुआवजा एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और ग्रामीणों को समझाने में जुट गए।

Body

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नैय्या गांव निवासी घनश्याम प्रजापति (60 वर्ष) मोटरसाईकिल से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान रथटांड़ निवासी लालमोहन यादव अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल चकमा देने के कारण दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घनश्याम प्रजापति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं लालमोहन यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही गोमिया अंचलाधिकारी आफताब आलम और गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल लालमोहन यादव को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। साथ ही दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Aftab Alam

दुर्घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी लगातार ग्रामीणों से वार्ता कर जाम समाप्त कराने का प्रयास करते रहे। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और प्रशासनिक स्तर पर समाधान निकालने की कोशिश की जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

Releated Posts

Gomia: सरिया से नातिन की शादी में शामिल होने आ रही नानी की सड़क हादसे में मौत, पिट्स स्कूल के पास बने हंप पर हुआ दर्दनाक हादसा

गोमिया: गोमिया प्रखंड के आई.ई.एल थाना क्षेत्र के पिट्स मॉडर्न स्कूल के समीप बने सड़क हंप पर मंगलवार…

ByByadmin जुलाई 7, 2026

गोमिया के मजदूर की सऊदी में सड़क हादसे में मौत, परिवार ने सरकार से लगाई शव वापस लाने की गुहार

गोमिया। बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में प्रवासी मजदूरो के मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा…

ByByadmin जून 28, 2026

गोमिया: करैत सांप के डंसने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरलुंग पंचायत के नरकंडी गांव में करैत सांप के डंसने…

ByByadmin जून 28, 2026

गोमिया में पैर फिसलने से कुएं में डूबे वृद्ध की मौत, गांव में मातम

गोमिया: गोमिया प्रखंड के करमाली टोला में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक वृद्ध की कुएं में…

ByByadmin जून 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top