• Home
  • Crime
  • Gomia: SIR कार्य के दौरान बीएलओ की बिगड़ी तबीयत, असामाजिक तत्वों पर धमकाने का आरोप; बीडीओ ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा

Gomia: SIR कार्य के दौरान बीएलओ की बिगड़ी तबीयत, असामाजिक तत्वों पर धमकाने का आरोप; बीडीओ ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा

गोमिया: गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत अंतर्गत गैरवाडीह मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य के दौरान गुरुवार को गोमिया विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-83 की बीएलओ पुष्पा प्रमाणिक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव महतो तत्काल मौके पर पहुंचे और बीएलओ को बिना देर किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोमिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

Gomia BDO

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएलओ पुष्पा प्रमाणिक गैरवाडीह मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित कार्य कर रही थीं। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें धमकाने और मानसिक दबाव बनाने का प्रयास किया गया। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ महादेव महतो, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह आदि तुरंत गैरवाडीह पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद बीएलओ को सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बीएलओ के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

BLO

अस्पताल में बीडीओ महादेव महतो ने चिकित्सकों से बीएलओ के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अन्य सुपरवाईजर एवं कर्मियों की टीम से भी बातचीत की और उन्हें धैर्य एवं संयम के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता से पूरा करने का निर्देश दिया।

बीडीओ महादेव महतो ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे सरकारी कर्मियों को डराने-धमकाने या उनके कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे आपराधिक और असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन पूरी मजबूती के साथ अपने कर्मियों के साथ खड़ा है और कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने SIR कार्य में लगे सभी कर्मियों को निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का भरोसा दिलाया है। वहीं, अस्पताल में भर्ती बीएलओ पुष्पा प्रमाणिक की स्थिति चिकित्सकों की निगरानी में बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है।

Releated Posts

Gomia: बिरसा मुंडा चौक पर 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला, कनपटी पर रिवॉल्वर सटाने का आरोप; चार के खिलाफ मामला दर्ज

गोमिया: ललपनिया ओपी क्षेत्र के कोदवाटांड़ निवासी 17 वर्षीय सुनील कुमार की शिकायत पर महुआटांड़ (ललपनिया ओपी) थाना…

ByByadmin जुलाई 7, 2026

Gomia: पांच वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, नक्सली गतिविधियों, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से जुड़े मामले में थी तलाश

गोमिया: बोकारो पुलिस द्वारा फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को चतरोचट्टी…

ByByadmin जुलाई 6, 2026

घरवाटांड़ की नवविवाहिता पिंकी आत्महत्या मामला: पति संतोष यादव गिरफ्तार, एसआईटी ने रांची से दबोचा, भेजा गया जेल

गिरफ्तारी से पूर्व संतोष ने एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया गोमिया। बेरमो…

ByByadmin जुलाई 3, 2026

गोमिया: चतरोचट्टी बाजार से चोरी गई बाइक 48 घंटे के भीतर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी शनिवार बाजार से चोरी हुई बाइक मामले का पुलिस ने 48 घंटे में…

ByByadmin जून 30, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top