• Home
  • Crime
  • Gomia: आईईएल मार्केट और झटका मोड़ में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए

Gomia: आईईएल मार्केट और झटका मोड़ में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के झटका मोड़ एवं आईईएल मार्केट में अवैध बिजली कनेक्शन और बिजली चोरी के विरुद्ध झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। दिए आवेदन में कहा गया है कि अभियान के दौरान चार लोगों को अपने प्रतिष्ठानों में हुक फंसाकर अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। मामले में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल गोमिया (कथारा) के सहायक विद्युत अभियंता राजेश बिरुआ के लिखित आवेदन पर आईईएल थाना में भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं 138 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

FIR
FIR

बिजली विभाग के अनुसार लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर झटका मोड़ और आईईएल मार्केट क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान टीम ने पाया कि कुछ दुकानदार बिना वैध विद्युत कनेक्शन के मुख्य लाइन में हुक फंसाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे, जिससे सरकार को राजस्व की क्षति पहुंच रही थी।

छापेमारी के दौरान झटका मोड़ निवासी मो. जुबैर एवं दीपक भगत, जबकि आईईएल मार्केट निवासी अनिल प्रसाद गुप्ता और चंदन कुमार सिंह को अपने-अपने दुकानों में बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की।

सहायक विद्युत अभियंता राजेश बिरुआ ने बताया कि बिजली चोरी न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है और विभाग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा तथा दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस छापेमारी अभियान में तकनीकी सहायक बादल प्रकाश, बिजली कर्मी दुलारचंद यादव एवं रंजित बास्के सहित विभाग के अन्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

बिजली विभाग ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल वैध विद्युत कनेक्शन का ही उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की बिजली चोरी या अवैध कनेक्शन से बचें। यदि कहीं बिजली चोरी की जानकारी मिले तो उसकी सूचना विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे और बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Releated Posts

Gomia: चतरोचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खरना में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार

गोमिया। बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

ByByadmin जुलाई 16, 2026

Gomia: रंगदारी नहीं देने पर जेसीबी से ढहाई चारदीवारी और गेट, महिला ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया

गोमिया। बोकारो जिले के आईईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिहारी गुरूडीह में जमीन विवाद ने एक बार फिर तूल…

ByByadmin जुलाई 15, 2026

Gomia: गोमिया की होनहार बेटी ने रांची के पिठौरिया में की आत्महत्या, भाई ने प्रेमी समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप

गोमिया: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के करमटिया बस्ती की रहने वाली होनहार युवती निशा कुमारी की रांची…

ByByadmin जुलाई 11, 2026

Gomia: SIR कार्य के दौरान बीएलओ को धमकाने के मामले में मंटू यादव के विरुद्ध केस दर्ज, तबीयत बिगड़ने पर बीएलओ को अस्पताल में किया गया था भर्ती

गोमिया: गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत अंतर्गत गैरवाडीह बस्ती स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में चल रहे मतदाता विशेष…

ByByadmin जुलाई 10, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top