• Home
  • Social
  • Gomia: उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटकी सीधाबारा में 32 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेरित

Gomia: उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटकी सीधाबारा में 32 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेरित

गोमिया (बोकारो)। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, छोटकी सीधाबारा में सोमवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी उन्नति का पहिया” साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया रीतलाल महतो उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय के 32 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Ritlal Mahto

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद लाभुक छात्र-छात्राओं को एक-एक कर साइकिल प्रदान की गई। साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने राज्य सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी और पढ़ाई में भी निरंतरता बनी रहेगी।

इस अवसर पर मुखिया रीतलाल महतो ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और विद्यालय से ड्रॉपआउट की समस्या को कम करने के उद्देश्य से कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इनमें साइकिल वितरण योजना भी एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सहूलियत मिलेगी, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का सदुपयोग करें, नियमित रूप से विद्यालय आएं, अनुशासन बनाए रखें और शिक्षा के माध्यम से अपने माता-पिता, विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि विद्यालय के अन्य पात्र छात्र-छात्राओं को भी जल्द ही उन्नति का पहिया योजना के तहत साइकिल उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पात्रता सूची के अनुसार उन्हें भी शीघ्र साइकिल वितरित की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनके गीत और नृत्य की प्रस्तुति को सभी ने सराहा तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आनंद कुमार महतो ने कहा कि साइकिल वितरण योजना ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा। उन्होंने सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक आनंद कुमार महतो, सहायक शिक्षक बिनोद कुमार महतो, भानु देवी, अनुराधा कुमारी, निरंजन महतो, संतोष कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के संदेश के साथ हुआ।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top