• Home
  • Accident
  • Gomia: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खड़े ऑटो में मारी टक्कर, मजदूर गंभीर रूप से घायल, चालक को मिर्गी का दौरा पड़ने से हुआ हादसा

Gomia: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खड़े ऑटो में मारी टक्कर, मजदूर गंभीर रूप से घायल, चालक को मिर्गी का दौरा पड़ने से हुआ हादसा

गोमिया। गोमिया-करमाटांड़ मुख्य सड़क पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गोमिया शाखा के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गई। इस हादसे में पास में बैठे एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जो ससबेड़ा पूर्वी पंचायत के आदर्श नगर का रहने वाला बताया जाता है।

Scorpio

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो आईईएल आवासीय कॉलोनी की ओर से तेज गति से गोमिया की तरफ आ रही थी। इसी दौरान मुख्य सड़क के किनारे एक ऑटो खड़ा था। स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गई। हादसे के समय सड़क किनारे 15वें वित्त योजना के तहत लगाई गई सीमेंट की कुर्सी पर एक मजदूर बैठा हुआ था, जो काम पर जाने की तैयारी कर रहा था। अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है।

Gomia CO

हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग और राहगीर मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अभिषेक कुमार को तत्काल आईईएल स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।

Abhishek Kumar

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो प्रमोद सिंह की है और घटना के वक्त उनका पुत्र बसंत सिंह वाहन चला रहा था। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, वाहन चलाने के दौरान बसंत सिंह को कथित तौर पर मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ऑटो से जा टकराया। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।

Gomia

हादसे में ऑटो चालक बाल-बाल बच गया। वहीं स्कॉर्पियो की चपेट में आने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कुछ देर के लिए मुख्य सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने के बाद गोमिया अंचलाधिकारी आफ़ताब आलम पहुंचे और घायल को बेहतर ईलाज का निर्देश दिया, इधर आईईएल थाना पुलिस दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों, वाहन चालक की स्थिति और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताते हुए गति नियंत्रण की आवश्यकता बताई।

Releated Posts

Gomia: जमनीजारा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची गंभीर; मुआवजे की मांग पर गझंडी मोड़ जाम

गोमिया-विष्णुगढ़ सड़क हादसा: गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित जमनीजारा में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला…

ByByadmin सितम्बर 3, 2026

Gomia: गोमिया के प्रवासी मजदूर की मध्य प्रदेश में मौत, घर में मचा कोहराम

आठ दिन पहले रोजगार की तलाश में गया था बैतूल, पत्नी गर्भवती, तीन बच्चों की जिम्मेदारी अब अकेली…

ByByadmin सितम्बर 2, 2026

Gomia: साड़म संकट मोचन मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर वज्रपात, बाल-बाल बचे लोग

बारिश से बचने के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे लोग, तेज आवाज के साथ गिरी बिजली; पेड़…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Gomia: गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक खेत में पलटा, चालक व उपचालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गोमिया। गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप उस समय बड़ा हादसा…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top