• Home
  • Crime
  • Gomia: यौन शोषण का आरोपी जेएलकेएम नेता सह पंचायत समिति भेजे गये जेल

Gomia: यौन शोषण का आरोपी जेएलकेएम नेता सह पंचायत समिति भेजे गये जेल

गोमिया। गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वांग दक्षिणी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह जेएलकेएम के स्थानीय नेता सैफ अली को गोमिया थाना पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि सैफ सोमवार को तेनुघाट कोर्ट खुद को सरेंडर करने पहुंचा था जहां से गोमिया थाना पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि उनके विरुद्ध दुसरे समुदाय की एक युवती ने बीते दिनों शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए गोमिया थाना में केस दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि सैफ अली ने उससे शादी करने का भरोसा देकर पिछले कई वर्ष तक यौन शोषण किया। युवती के अनुसार, जब उसने हाल के दिनों में शादी करने की बात कही तो आरोपी नेता शादी से मुकर गया। साथ ही विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देने का भी आरोप है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी के फरार चल रहा था। गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि आरोपित सोमवार को तेनुघाट कोर्ट आत्मसमर्पण करने पहुंचा था।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top