• Home
  • Social
  • Gomia: गुणावत एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने उकेरी प्रतिभा, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Gomia: गुणावत एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने उकेरी प्रतिभा, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

गोमिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोमिया बैंक मोड़ स्टेशन रोड स्थित गुणावत एकेडमी में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए देशभक्ति, तिरंगा और स्वतंत्रता दिवस से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच के माध्यम से कागज पर विभिन्न रंगों के जरिए देशप्रेम की भावनाओं को उकेरा।

आयोजन के बाद एकेडमी परिवार की ओर से प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका स्वाती रानी ने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक आयोजनों से बच्चों में न केवल मानसिक क्षमता का विकास होता है, बल्कि उनकी बौद्धिक क्षमता और सृजनात्मक सोच भी प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के दौरान सोनाली कुमारी, विकास वर्मन, ऋतू कुमारी, श्रुति कुमारी सहित एकेडमी के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों को पुरस्कृत किया।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top