• Home
  • Accident
  • Gomia: सर्पदंश से 25 वर्षीय महिला की मौत, जलावन निकालने के दौरान जहरीले सांप ने काटा

Gomia: सर्पदंश से 25 वर्षीय महिला की मौत, जलावन निकालने के दौरान जहरीले सांप ने काटा

गोमिया। गोमिया प्रखंड क्षेत्र में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना में 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलबुल पंचायत के बन्दरलोरिया टोला की है। मृतका की पहचान हरि प्रजापति की पुत्री सुमन कुमारी (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

Hari Prajapati

बताया जाता है कि शनिवार शाम सुमन कुमारी घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। खाना बनाने से पहले वह चूल्हा जलाने के लिए जलावन निकालने गई थी। इसी दौरान जलावन के बीच छिपे जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। सांप के काटने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे।

Gomia Snake

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला की जांच की, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ अस्पताल में जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की सूचना गोमिया के बीडीओ एवं अंचल अधिकारी (सीओ) को भी दी गई है। वहीं, सूचना मिलने के बाद गोमिया थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Snake

गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने क्षेत्र के लोगों से बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में सांप अक्सर सूखी लकड़ी, जलावन, झाड़ियों, घर के आसपास जमा सामान तथा अन्य सुरक्षित स्थानों में छिप जाते हैं। ऐसे में जलावन या किसी भी सामान को उठाने से पहले सावधानीपूर्वक उसकी जांच कर लेनी चाहिए।

ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के दौरान सर्पदंश की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों से घर के आसपास साफ-सफाई रखने, रात के समय पर्याप्त रोशनी का इस्तेमाल करने तथा सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचाने की अपील की गई है।

Releated Posts

Gomia: जमनीजारा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची गंभीर; मुआवजे की मांग पर गझंडी मोड़ जाम

गोमिया-विष्णुगढ़ सड़क हादसा: गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित जमनीजारा में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला…

ByByadmin सितम्बर 3, 2026

Gomia: गोमिया के प्रवासी मजदूर की मध्य प्रदेश में मौत, घर में मचा कोहराम

आठ दिन पहले रोजगार की तलाश में गया था बैतूल, पत्नी गर्भवती, तीन बच्चों की जिम्मेदारी अब अकेली…

ByByadmin सितम्बर 2, 2026

Gomia: साड़म संकट मोचन मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर वज्रपात, बाल-बाल बचे लोग

बारिश से बचने के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे लोग, तेज आवाज के साथ गिरी बिजली; पेड़…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Gomia: गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक खेत में पलटा, चालक व उपचालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गोमिया। गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप उस समय बड़ा हादसा…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top