• Home
  • Social
  • Gomia: तेनुघाट विद्युत प्रमंडल में शटडाउन का समय निर्धारित, बार-बार बिजली कटौती पर लगेगी रोक, आदेश जारी

Gomia: तेनुघाट विद्युत प्रमंडल में शटडाउन का समय निर्धारित, बार-बार बिजली कटौती पर लगेगी रोक, आदेश जारी

गोमिया: तेनुघाट विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और बार-बार होने वाले शटडाउन से उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए शटडाउन का निर्धारित समय तय किया है। इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, तेनुघाट की ओर से पत्रांक 402/वि.का.अभि., तेनुघाट, दिनांक 29 सितंबर 2026 को सभी सहायक विद्युत अभियंताओं एवं कनीय विद्युत अभियंताओं को निर्देश जारी किया गया है।

जारी पत्र में कहा गया है कि अक्सर एक ही दिन में अलग-अलग विद्युत कर्मियों द्वारा अलग-अलग समय पर शटडाउन लिया जाता है। इसके कारण विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित होती है और आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगातार बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश की स्थिति भी उत्पन्न होती है। इसे देखते हुए विद्युत आपूर्ति को व्यवस्थित और सुचारू बनाए रखने के लिए शटडाउन का समय निर्धारित किया गया है।

JBVNL

तीन समय अवधि में ही लिया जाएगा शटडाउन

कार्यपालक अभियंता के निर्देश के अनुसार अब सामान्य परिस्थितियों में शटडाउन के लिए तीन समय अवधि निर्धारित की गई है। इसमें प्रातः 8:30 बजे से 9:15 बजे तक, अपराह्न 4:30 बजे से 5:00 बजे तक तथा रात्रि 9:30 बजे से 10:00 बजे तक शटडाउन लिया जा सकेगा।

निर्धारित समय के अनुसार शटडाउन लिए जाने से एक ही दिन में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे विद्युत विभाग के कार्यों को भी निर्धारित समय के अनुसार संचालित करने में सुविधा होगी और उपभोक्ताओं को पहले से बिजली कटौती के संभावित समय की जानकारी रहेगी।

विशेष परिस्थिति में लेनी होगी पूर्व अनुमति

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी विशेष परिस्थिति में निर्धारित समय के अतिरिक्त शटडाउन लेना आवश्यक हो, तो संबंधित सहायक विद्युत अभियंता अथवा कनीय विद्युत अभियंता से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के किसी भी विद्युत कर्मी द्वारा शटडाउन नहीं लिया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि जारी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में अनावश्यक व्यवधान न हो और आम उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़े।

स्थानीय लोगों ने फैसले का किया स्वागत

तेनुघाट विद्युत प्रमंडल की ओर से शटडाउन का समय निर्धारित किए जाने के फैसले का स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि बार-बार और अलग-अलग समय पर होने वाली बिजली कटौती से आम उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी। निर्धारित समय में शटडाउन किए जाने से विद्युत व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

वीएचपी नेता विनय कुमार ने कहा, “विद्युत विभाग द्वारा शटडाउन का समय निर्धारित किया जाना स्वागत योग्य कदम है। इससे बिना वजह बार-बार बिजली कटौती की समस्या कम होगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।”

भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा कि “बिजली विभाग के मनमाने रवैये और अनचाही बिजली कटौती से स्थानीय ग्रामीण परेशान है, मुख्य रूप से बच्चों की पढाई-लिखाई और पेयजलापूर्ति प्रभावित होती है, कम से कम उससे आजादी मिलेगी।”

इधर पलिहारी के पूर्व उप मुखिया चंदन पासवान ने कहा, “विभाग का यह निर्णय उपभोक्ताओं के हित में है। विशेष परिस्थिति में भी बिना अनुमति शटडाउन नहीं लेने का निर्देश व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ाने वाला है।”

ससबेडा पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिंटू पासवान ने कहा, “एक ही दिन में अलग-अलग समय पर शटडाउन होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। निर्धारित समय लागू होने से बिजली आपूर्ति में अनावश्यक व्यवधान कम होगा और लोगों को सुविधा मिलेगी।” लेकिन आदेश कब तक प्रभावी रहता है या फिर पदाधिकारी द्वारा निर्गत यह आदेश “ढाक के तीन पात” होंगे यह भी देखने वाली बात होगी।”

Releated Posts

Gomia: मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर जला हाईमास्ट लाइट, दूधिया रोशनी से जगमगाया वन बी स्वांग बाजार

छह माह से बंद पड़ी थी लाइट, स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई पहल; सांसद मद से लगी…

ByByadmin अक्टूबर 18, 2026

Gomia: तुलबुल आश्रम आवासीय विद्यालय में गोमिया पुलिस का जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए सुरक्षा के उपाय

डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, पॉक्सो एक्ट और सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक गोमिया। कम्युनिटी…

ByByadmin अक्टूबर 15, 2026

Gomia: बोरवाकोचा विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, 25 लाख की योजना की जांच की मांग

लोधी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य यशवंत कुमार ने बीडीओ को आवेदन देकर उठाए सवाल, कमरों में पानी…

ByByadmin अक्टूबर 14, 2026

Gomia: नवरात्रि के उपलक्ष्य में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन, किशोरियों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

गोमिया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर गोमिया प्रखंड के ससबेड़ा पूर्वी पंचायत भवन में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन…

ByByadmin अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top