• Home
  • Crime
  • Gomia: शादी का झांसा और धमकी देने के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Gomia: शादी का झांसा और धमकी देने के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

गोमिया (बोकारो): रांची महिला थाना पुलिस ने आईईएल थाना पुलिस के सहयोग से आईईएल गोमिया स्थित गर्वमेंट कालोनी में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और बाद में पीड़िता को आपराधिक धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी नदीम अंसारी के घर पर इश्तेहार चिपकाया है। यह कार्रवाई न्यायालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में की गई है। पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द कोर्ट या थाने में आत्मसमर्पण करने की कड़ी चेतावनी दी है। ऐसा न करने की स्थिति में पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला थाना की पुलिस टीम आरोपी के निवास स्थान पहुंची। पुलिस ने मुनादी करवाई की ताकि आसपास के ग्रामीणों को भी इसकी सूचना मिल सके। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी के घर के मुख्य दरवाजे और सार्वजनिक स्थान पर इश्तेहार की प्रति चिपका दी गई।

Ishtehar

क्या है पूरा मामला?

आरोपी के खिलाफ संभाजीनगर (महाराष्ट्र) की पीड़िता ने रांची महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो पहले तो उसने हामी भरी जिसके कारण उसे निचली अदालत ने जमानत दी बाद में जब आरोपी  शादी से मुकर गया और उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की आपराधिक धमकी देने लगा तो पुन: मामला उच्च न्यायालय पहुंचा। न्यायालय ने यह माना कि आरोपी ने निचली अदालत के आदेश का सम्मान नहीं किया और उच्च न्यायालय ने 27 जनवरी 2026 को जारी आदेश में आरोपी की जमानत रद्द कर दी थी। जिसके बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी के बावजूद जब वह हाथ नहीं आया, तो पुलिस ने कोर्ट के आदेश के तहत इश्तेहार तामिला की कार्रवाई को अंजाम दिया।

Releated Posts

Gomia: रहावन से लापता महिला रांची से बरामद, आरोपित देवर सत्येन्द्र महतो गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

पति की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई गोमिया।…

ByByadmin अक्टूबर 16, 2026

Bokaro: बेरमो अनुमंडल में पुलिस का समकालीन अभियान, 14 वारंटी गिरफ्तार, 19 वारंटों का निष्पादन

48 छापामारी दलों में 159 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल, 99 स्थानों पर की गई छापेमारी बोकारो। बोकारो…

ByByadmin अक्टूबर 14, 2026

Gomia: स्कूल से घर लौट रही नौवीं की छात्रा को 4-5 युवकों ने पीटा, गंभीर रूप से घायल

चतरोचट्टी थाना के पीछे बाइपास रोड पर हुई घटना, छात्रा ने ससुराल पक्ष पर जताया संदेह; पुलिस जांच…

ByByadmin अक्टूबर 13, 2026

Gomia: दुर्गापूजा में मिठाइयों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गोमिया में खाद्य सुरक्षा जांच की मांग

मिलावटी मिठाइयों और खराब खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने की जरूरत, त्योहार के दौरान विभागीय सक्रियता…

ByByadmin अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top