• Home
  • Accident
  • Gomia: गोमिया में पितरों को पानी देने गए बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत, सोमवार सुबह मिला शव

Gomia: गोमिया में पितरों को पानी देने गए बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत, सोमवार सुबह मिला शव

गोमिया। गोमिया थाना अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत के गोमिया बस्ती में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब भगत अहरा तालाब में एक व्यक्ति का शव पानी में उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान गुलाब पासवान (60 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह रविवार को पितृपक्ष के दौरान पितरों को पानी देने के लिए तालाब गया था, जिसके बाद से वह लापता था।

Gulab

परिजनों के अनुसार, गुलाब पासवान रविवार को स्नान करने और पितरों को जल अर्पित करने के लिए भगत अहरा तालाब गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

इसी बीच सोमवार की सुबह तालाब की ओर गए ग्रामीणों की नजर पानी में उतराते शव पर पड़ी। शव देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गोमिया थाना पुलिस के साथ-साथ मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही गोमिया थाना के एसआई बिरसा बाड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।

SI Birsa Bara

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि तालाब में स्नान करने अथवा पितरों को जल अर्पित करने के दौरान पैर फिसलने से गुलाब पासवान गहरे पानी में चला गया होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना से गोमिया बस्ती में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि गुलाब पासवान का अचानक इस तरह चले जाना परिवार और गांव के लिए बेहद दुखद है।

Releated Posts

Gomia: स्वांग न्यू माइनस सीसीएल आवासीय क्वार्टर में लगी भीषण आग, घरेलू सामान, नकदी और जेवरात जले

महासप्तमी पर घर में जलाए गए दीपक से आग लगने की आशंका, पत्नी और बच्चे गए थे दुर्गा…

ByByadmin अक्टूबर 17, 2026

Gomia: मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को स्कूटी ने मारी टक्कर, सिर में लगी चोट

हजारी मोड़ काली मंदिर के समीप हादसा, घायल विनोद कुमार नायक की स्थिति स्थिर; पुलिस ने स्कूटी जब्त…

ByByadmin अक्टूबर 14, 2026

Gomia: सियार के हमले में युवक घायल, ग्रामीणों के बीच मची अफरा-तफरी

मछली पकड़ने कोनार डैम जा रहा था युवक, अचानक रास्ते में सियार ने किया हमला गोमिया। गोमिया प्रखंड…

ByByadmin अक्टूबर 7, 2026

Gomia: परीक्षा के दौरान बेहोश होकर गिरी छात्रा, गोमिया सीएचसी में कराया गया भर्ती

गोमिया। गोमिया प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को टेस्ट परीक्षा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई,…

ByByadmin अक्टूबर 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top