• Home
  • Crime
  • Gomia: कथारा में महिला ने पति पर तीन तलाक देने और ससुर पर जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने का लगाया आरोप

Gomia: कथारा में महिला ने पति पर तीन तलाक देने और ससुर पर जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने का लगाया आरोप

गोमिया। कथारा ओपी क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला ने पति पर दूसरी महिला को घर लाकर तीन तलाक देने, जबकि ससुर पर जबरन नाजायज संबंध बनाने का दबाव डालने और दोनों पर जान से मारने की कथित साजिश रचने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि किसी तरह अपनी जान बचाकर वह दोनों बच्चों के साथ पेटरवार थाना पहुंची, जहां से मायके वालों ने उसे सुरक्षित रूप से अपने घर असनापानी पहुंचाया।

Gomia: Villagers raise questions regarding the PCC road project in Swang North Panchayat; demand an inquiry and recovery of funds.
Gomia: Villagers raise questions regarding the PCC road project in Swang North Panchayat; demand an inquiry and recovery of funds.

कथारा ओपी में दिए आवेदन के अनुसार पीड़िता की शादी इस्लामिक रीति-रिवाज के अनुसार 20 अप्रैल 2017 को पेटरवार थाना क्षेत्र निवासी शाकिर हुसैन के साथ हुई थी। महिला के अनुसार, उसके दो बच्चे हैं।

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसका पति और ससुर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे हैं। आरोप है कि ससुर उस पर जबरन नाजायज संबंध बनाने का दबाव डालता था और पति भी अपने पिता के साथ संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर करता था। महिला के अनुसार, इस कारण वह लंबे समय से भय और मानसिक तनाव में रह रही थी।

दूसरी महिला को घर लाकर कहा- अब यही मेरे साथ रहेगी

शिकायत के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 की शाम उसका पति अचानक एक अन्य महिला को घर लेकर आया। जब पीड़िता ने पति से इस बारे में पूछा तो कथित तौर पर उसने कहा कि वह अपने ससुर को खुश नहीं रख पाती है, इसलिए वह दूसरी शादी करके उस महिला को घर लाया है। आरोप है कि पति ने उससे कहा कि अब दूसरी महिला उसके साथ रहेगी और उसके पिता का भी ख्याल रखेगी।

महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसके पति ने उसे तीन तलाक देने की बात कही। इसके बाद उसी रात उसे अपनी जान का खतरा महसूस हुआ।

पति और ससुर की बातचीत सुनकर सहम गई महिला

महिला ने आवेदन में आरोप लगाया है कि रात में जब वह सीढ़ी से नीचे उतर रही थी, तभी उसने अपने पति और ससुर को आपस में बातचीत करते सुना। उसके अनुसार, दोनों कथित तौर पर उसे जान से मारकर बोरी में भरकर कहीं फेंकने की बात कर रहे थे।

यह सुनकर वह घबरा गई और उसने शोर मचाया। महिला का आरोप है कि इसके बाद पति और ससुर ने उसके ही दुपट्टे को उसके गले में फंसाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। महिला के अनुसार, उसने खुद को बचाने के लिए दोनों पर पैर से वार किया, जिसके बाद वह किसी तरह उनके चंगुल से निकलने में सफल हुई।

इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से बाहर निकली और पेटरवार थाना पहुंच गई। वहां पहुंचकर उसने अपने मायके वालों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद उसके भाई रात में थाना पहुंचे और महजबीने तथा उसके दोनों बच्चों को सुरक्षित रूप से कथारा स्थित मायके ले गए।

कार्रवाई की मांग

महिला ने कथारा ओपी में दिए आवेदन में पति और ससुर के खिलाफ प्रताड़ित करने, जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने, धमकी देने, तीन तलाक देने तथा जान से मारने की कथित साजिश के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

मामले में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस की ओर से शिकायत के आधार पर जांच एवं आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

इस पुरे मामले को लेकर ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि मामले को लेकर केस दर्ज हो चूका है और अनुसंधान जारी है।

Releated Posts

Gomia: रहावन से लापता महिला रांची से बरामद, आरोपित देवर सत्येन्द्र महतो गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

पति की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई गोमिया।…

ByByadmin अक्टूबर 16, 2026

Bokaro: बेरमो अनुमंडल में पुलिस का समकालीन अभियान, 14 वारंटी गिरफ्तार, 19 वारंटों का निष्पादन

48 छापामारी दलों में 159 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल, 99 स्थानों पर की गई छापेमारी बोकारो। बोकारो…

ByByadmin अक्टूबर 14, 2026

Gomia: स्कूल से घर लौट रही नौवीं की छात्रा को 4-5 युवकों ने पीटा, गंभीर रूप से घायल

चतरोचट्टी थाना के पीछे बाइपास रोड पर हुई घटना, छात्रा ने ससुराल पक्ष पर जताया संदेह; पुलिस जांच…

ByByadmin अक्टूबर 13, 2026

Gomia: दुर्गापूजा में मिठाइयों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गोमिया में खाद्य सुरक्षा जांच की मांग

मिलावटी मिठाइयों और खराब खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने की जरूरत, त्योहार के दौरान विभागीय सक्रियता…

ByByadmin अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top