• Home
  • Accident
  • Gomia: सियार के हमले में युवक घायल, ग्रामीणों के बीच मची अफरा-तफरी

Gomia: सियार के हमले में युवक घायल, ग्रामीणों के बीच मची अफरा-तफरी

मछली पकड़ने कोनार डैम जा रहा था युवक, अचानक रास्ते में सियार ने किया हमला

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत छोटकी चिदरी गांव में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पर अचानक सियार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। सियार के हमले में छोटकी चिदरी निवासी सरजू साव घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों के बीच कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही।

CHC Gomia

बताया जाता है कि सरजू साव बुधवार सुबह मछली पकड़ने के लिए कोनार डैम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक सियार उनके सामने आ गया और इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, सियार ने उन पर हमला कर दिया। सियार ने युवक को काटकर घायल कर दिया। हमले के दौरान सरजू साव द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख सियार जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल सरजू साव को तत्काल उपचार के लिए गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। सियार के काटने से युवक के पैर पर जख्म के निशान आए हैं।

CHC Gomia

घायल सरजू साव ने बताया कि वह रोज की तरह मछली पकड़ने के लिए कोनार डैम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया। घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। शोर मचाने और ग्रामीणों के पहुंचने के बाद उनकी जान बच सकी।

घटना के बाद छोटकी चिदरी और आसपास के ग्रामीणों में सियार को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगल और डैम से सटे इलाकों में अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सुबह-सुबह डैम या जंगल की ओर जाने वाले लोगों में इस घटना के बाद दहशत बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में सियार की गतिविधियों का पता लगाने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि वे अकेले सुनसान रास्तों से होकर जंगल या डैम की ओर जाने से बचें और जंगली जानवर दिखाई देने पर उन्हें छेड़ने या पकड़ने का प्रयास न करें।

Releated Posts

Gomia: स्वांग न्यू माइनस सीसीएल आवासीय क्वार्टर में लगी भीषण आग, घरेलू सामान, नकदी और जेवरात जले

महासप्तमी पर घर में जलाए गए दीपक से आग लगने की आशंका, पत्नी और बच्चे गए थे दुर्गा…

ByByadmin अक्टूबर 17, 2026

Gomia: मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को स्कूटी ने मारी टक्कर, सिर में लगी चोट

हजारी मोड़ काली मंदिर के समीप हादसा, घायल विनोद कुमार नायक की स्थिति स्थिर; पुलिस ने स्कूटी जब्त…

ByByadmin अक्टूबर 14, 2026

Gomia: परीक्षा के दौरान बेहोश होकर गिरी छात्रा, गोमिया सीएचसी में कराया गया भर्ती

गोमिया। गोमिया प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को टेस्ट परीक्षा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई,…

ByByadmin अक्टूबर 6, 2026

Gomia: गोमिया में पितरों को पानी देने गए बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत, सोमवार सुबह मिला शव

गोमिया। गोमिया थाना अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत के गोमिया बस्ती में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,…

ByByadmin अक्टूबर 5, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top