लंबित गंभीर मामलों के फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी जारी

गोमिया। गोमिया में अपराध पर नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर गुरुवार को गोमिया थाना, तेनुघाट ओपी तथा कथारा ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को थाना क्षेत्रों के सीमावर्ती इलाकों में सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने दलाल टोला, पलानी, इस्लाम टोला, भाट टोला, झिरकी बस्ती सहित आसपास के संवेदनशील एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
संयुक्त पुलिस गश्ती के दौरान पुलिसकर्मियों ने विभिन्न बस्तियों और प्रमुख मार्गों पर आवागमन करने वाले लोगों तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों से भी क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीमावर्ती इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग का उद्देश्य अपराधियों में पुलिस की मौजूदगी का संदेश देना तथा किसी भी आपराधिक घटना को समय रहते रोकना है।
गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देशन में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से पुराने लंबित गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है और उसके आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

थाना प्रभारी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की ओर से पेट्रोलिंग और छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि एक थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र में अपराधियों के आने-जाने अथवा आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की संभावनाओं पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके।
पुलिस की संयुक्त गश्ती से क्षेत्र के लोगों में भी सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित थाना या ओपी पुलिस को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि आम लोगों के सहयोग से ही क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा सकता है।















Hi there, I came across your website and I’m interested in finding out more about what you offer. Could someone reach out at your earliest convenience? Thanks in advance.
Dear Sir I Agree with you Plzz Call or Whatsapp: 9431996690