• Home
  • Social
  • Gomia: पंचांग वितरण के जरिए हिंदू संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर

Gomia: पंचांग वितरण के जरिए हिंदू संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर

गोमिया। गोमिया के बीडीओ रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यकारिणी सदस्य महंत प्रसाद के आवासीय कार्यालय में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल गोमिया इकाई की ओर से पंचांग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के 62 पुरोहित आचार्यों के बीच हिंदी एवं संस्कृत पंचांग का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सेवा सह प्रमुख विनय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Gomia

इस अवसर पर प्रांत सेवा सह प्रमुख विनय कुमार ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की ओर से पुरोहित आचार्यों के बीच पंचांग वितरण का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष किया जाता है। उन्होंने इसे संगठन की ओर से उठाया गया एक रचनात्मक एवं सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि पंचांग के माध्यम से धार्मिक अनुष्ठानों, पर्व-त्योहारों, तिथियों एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों की जानकारी प्राप्त होती है, जिससे पुरोहित आचार्य अपनी समय-सारणी पूर्व निर्धारित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पंचांग केवल धार्मिक तिथियों की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए भी कई रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियां शामिल रहती हैं। इसका नियमित अध्ययन समाज के विभिन्न वर्गों के लिए उपयोगी हो सकता है।

विनय कुमार ने कहा कि आचार्यों के बीच हिंदी एवं संस्कृत पंचांग का वितरण भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक ज्ञान को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने तथा उन्हें संरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पंचांग के महत्व पर चर्चा करते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को समाज में बढ़ावा देने पर जोर दिया।

मौके पर जीडी त्रिपाठी, भारद्वाज त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी, संजय पांडेय, बिनोद पांडेय, दिलीप पांडेय, पिंटू पांडेय, दीपक मिश्रा, केदार पांडेय, अशोक उपाध्याय, अनिल पांडेय, उपेंद्र पांडेय सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल के कई कार्यकर्ता व सदस्य मौजूद थे।

Releated Posts

Gomia: मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर जला हाईमास्ट लाइट, दूधिया रोशनी से जगमगाया वन बी स्वांग बाजार

छह माह से बंद पड़ी थी लाइट, स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई पहल; सांसद मद से लगी…

ByByadmin अक्टूबर 18, 2026

Gomia: तुलबुल आश्रम आवासीय विद्यालय में गोमिया पुलिस का जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए सुरक्षा के उपाय

डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, पॉक्सो एक्ट और सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक गोमिया। कम्युनिटी…

ByByadmin अक्टूबर 15, 2026

Gomia: बोरवाकोचा विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, 25 लाख की योजना की जांच की मांग

लोधी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य यशवंत कुमार ने बीडीओ को आवेदन देकर उठाए सवाल, कमरों में पानी…

ByByadmin अक्टूबर 14, 2026

Gomia: नवरात्रि के उपलक्ष्य में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन, किशोरियों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

गोमिया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर गोमिया प्रखंड के ससबेड़ा पूर्वी पंचायत भवन में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन…

ByByadmin अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top