• Home
  • Social
  • Gomia: मिट्स्योर ओलंपियाड में सातवाँ स्थान हासिल कर छात्रा ने विद्यालय का मान बढाया

Gomia: मिट्स्योर ओलंपियाड में सातवाँ स्थान हासिल कर छात्रा ने विद्यालय का मान बढाया

गोमिया (बोकारो): मिट्स्योर ओलंपियाड में टॉडल्स डेन पब्लिक स्कूल गोमिया की कक्षा सातवीं की छात्रा प्रियांशु कुमारी राज्य स्तर पर सातवाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढाया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

TDPS Gomia

इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने छात्रा को सामने करने का निर्णय लिया और शनिवार को प्रियांशु के अभिभावकों को प्रोत्साहन के रूप में ₹1,000 का चेक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य विकाश कुमार बर्नवाल ने छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को मिलने वाला प्रोत्साहन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह सफलता उसकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है। राज्य स्तर पर सातवाँ स्थान प्राप्त करना गर्व की बात है।

विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार चौधरी एवं डायरेक्टर अंजू लता ने भी छात्रा प्रियांशु को बधाई देते हुए इसे गर्व का क्षण बताया।

Releated Posts

Gomia: मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर जला हाईमास्ट लाइट, दूधिया रोशनी से जगमगाया वन बी स्वांग बाजार

छह माह से बंद पड़ी थी लाइट, स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई पहल; सांसद मद से लगी…

ByByadmin अक्टूबर 18, 2026

Gomia: तुलबुल आश्रम आवासीय विद्यालय में गोमिया पुलिस का जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए सुरक्षा के उपाय

डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, पॉक्सो एक्ट और सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक गोमिया। कम्युनिटी…

ByByadmin अक्टूबर 15, 2026

Gomia: बोरवाकोचा विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, 25 लाख की योजना की जांच की मांग

लोधी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य यशवंत कुमार ने बीडीओ को आवेदन देकर उठाए सवाल, कमरों में पानी…

ByByadmin अक्टूबर 14, 2026

Gomia: नवरात्रि के उपलक्ष्य में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन, किशोरियों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

गोमिया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर गोमिया प्रखंड के ससबेड़ा पूर्वी पंचायत भवन में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन…

ByByadmin अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top