• Home
  • Crime
  • संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत: गोमिया के कोदवाटांड नहर में मिला शव, रेलवे ट्रैक पर मिले खून के निशान और कटा हाथ गायब

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत: गोमिया के कोदवाटांड नहर में मिला शव, रेलवे ट्रैक पर मिले खून के निशान और कटा हाथ गायब

गोमिया। गोमिया प्रखंड के ललपनिया ओपी अंतर्गत कोदवाटांड में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शुक्रवार को वहीं के एक युवक रामु तुरी (36) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नहर से बरामद किया गया। घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतक का एक हाथ शरीर से अलग है, जो काफी तलाश के बाद भी अब तक लापता है।

Body

रेलवे ट्रैक पर मिले संघर्ष के निशान

ग्रामीणों ने सबसे पहले रेलवे ट्रैक के पास खून के धब्बे और संघर्ष के निशान देखे, जिसकी सूचना तुरंत ललपनिया पुलिस को दी गई। तलाशी अभियान के दौरान ट्रैक से कुछ दूरी पर स्थित नहर में युवक का क्षत-विक्षत शव तैरता हुआ मिला। पुलिस के अनुसार, युवक का एक हाथ कंधे के पास से कटा हुआ है, लेकिन वह घटनास्थल या रेलवे ट्रैक के आसपास कहीं नहीं मिला।

हत्या या दुर्घटना? जांच में जुटी पुलिस

शव की स्थिति को देखते हुए मृतक के पिता कोलेश्वर् तुरी व परिजन इसे सुनियोजित हत्या मान रहे हैं। नहर के उपर रेलवे ट्रैक और पत्थरों पर मिले खून के निशान और हाथ का गायब होना मामले को और अधिक उलझा रहा है। क्या यह कोई ट्रेन हादसा है या युवक की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नहर में फेंका गया, पुलिस इन दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। पिता ने बताया कि गुरुवार को ही वह रांची से लौटा था और एक घंटे बाद ललपनिया घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मृतक के शरीर से उसका पहना हुआ शर्ट भी गायब है।

पुलिस की कारवाई

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया गया है। लापता हाथ की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पिता के आरोपों के आधार पर छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण जल्द से जल्द मामले के खुलासे की मांग कर रहे हैं।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top