• Home
  • Crime
  • ललपनिया हत्याकांड का खुलासा: कोदवाटांड नहर में मिला था रामू तुरी का हाथकटा शव, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

ललपनिया हत्याकांड का खुलासा: कोदवाटांड नहर में मिला था रामू तुरी का हाथकटा शव, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

गोमिया: गोमिया प्रखंड के ललपनिया ओपी अंतर्गत कोदवाटांड नहर से बीते शुक्रवार को रामू तुरी के हाथकटा शव बरामदगी मामले में ललपनिया ओपी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बुधवार को स्थानीय दो आरोपितों को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है।

Lalpania murder case solved: Ramu Turi's hand-chopped body was found in the Kodwatand canal

पुलिसिया कार्रवाई: 

बताया जाता है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और बुधवार को हत्या में संलिप्त कोदवाटांड के ही दो मुख्य आरोपियों लाल मिस्टर अंसारी (43) व शंकर करमाली (27) को गिरफ्तार कर लिया है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच व पूछताछ में दोष सिद्ध पाए गये दोनों अप्राथमिक अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

हुआ था विरोध प्रदर्शन:                            

शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था और आरोपियों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। पिता कोलेश्वर तुरी सहित परिजनों का आरोप था कि रामू तुरी की बेरहमी से हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया था।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top