• Home
  • Crime
  • ललपनिया हत्याकांड: तेनुघाट डैम किनारे मिला रामू तुरी के शव का कटा हुआ हाथ, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार 

ललपनिया हत्याकांड: तेनुघाट डैम किनारे मिला रामू तुरी के शव का कटा हुआ हाथ, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार 

गोमिया: गोमिया प्रखंड के ललपनिया ओपी अंतर्गत कोदवाटांड नहर से बरामद रामू तुरी के हाथकटा शव मामले एक सप्ताह बाद हाथ कटे शव का लापता हाथ बरामद कर लिया गया है। यह हाथ तुलबुल पंचायत के चेलियाटांड के पास तेनुघाट डैम किनारे पानी के पास मिला था। 

हाथ की बरामदगी: 

लगभग एक सप्ताह पहले ललपनिया ओपी अंतर्गत कोदवाटांड नहर से रामू तुरी का शव बरामद हुआ था, जिसका एक हाथ शरीर से अलग था। काफी खोजबीन के बाद भी उस समय हाथ नहीं मिला था। बताया जाता है कि गुरूवार को स्थानीय मछुआरों ने चेलियाटांड के पास डैम किनारे जाल में फंसा एक कटा हुआ हाथ देखा, जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।

परिजनों के पहचान के बाद अंतिम संस्कार: 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। मृतक के पिता कौलेश्वर तुरी, भाई शंकर कुमार तुरी सहित परिजनों को भी बुलाया गया, जिन्होंने बरामद हाथ की पहचान अपने परिजन रामू तुरी के अंग के रूप में की। हाथ मिलने के बाद, शुक्रवार को पुलिस की उपस्थिति में पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक का दाह संस्कार धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। पुलिस की जांच टीम ने मृतक के परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

आक्रोश और प्रदर्शन: 

इससे पहले, शव की बरामदगी के बाद परिजनों ने उचित जांच और न्याय की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया था। शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था और आरोपियों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। पिता कोलेश्वर तुरी का आरोप था कि रामू तुरी की बेरहमी से हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई, दो को भेज चुकी है जेल:

ललपनिया ओपी पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही थी। पुलिस ने जांच तेज की और हत्या में संलिप्त कोदवाटांड के ही दो अप्राथमिक अभियुक्तों लाल मिस्टर अंसारी (43) व शंकर करमाली (27) को बीते बुधवार को न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि दोनों ने शव को रेलवे ट्रेक से हटाकर निचे कैनाल में फेंकने की बात कबुल की थी। लेकिन हाथ की बात को लेकर दोनों अंजान बने रहे।

जांच में तेजी की मांग:

इधर एक सप्ताह बाद तेनुघाट डैम किनारे से मृतक का हाथ बरामद होने के बाद बड़े भाई शंकर कुमार तुरी ने पुलिस से मांग की है कि रामू तुरी हत्याकांड अभी भी मिस्ट्री बना हुआ है, कुछ चीजे तो सामने आई है परंतु कुछ अभी भी ओझल है, पुलिस मामले का पारदर्शी तरीके से जांच कर कार्रवाई करे।

Releated Posts

Gomia: तेज रफ्तार बनी काल: पिट्स मॉडर्न स्कूल के पास हंप से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

गोमिया: आईईएल थाना क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो…

ByByadmin जून 19, 2026

गोमिया: 56 महिलाओं से लाखों की लोन ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की पत्नी जीरू कुमारी भी गिरफ्तार

गोमिया: गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती चुट्टे गांव की 56 महिलाओं से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये…

ByByadmin जून 18, 2026

शिक्षक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगी का आरोप, गोमिया BRC के BRP पर केस दर्ज

गोमिया। गोमिया BRC में पदस्थापित महिला BRP (Block Resource Person) संकुल साधन सेवी पर नौकरी दिलाने के नाम…

ByByadmin जून 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top