
गोमिया। स्थानीय सकल हिंदू समाज के बैनर तले रविवार को गोमिया क्षेत्र के स्वांग कोठीटांड स्थित रामलीला मैदान में एक भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्र प्रचारक अरुण कुमार, राष्ट्रीय सेविका समिति धनबाद विभाग कार्यवाह अनुराधा कुमारी, गायत्री परिवार उप समन्वयक सुरेश प्रसाद आदि शामिल हुए।
क्षेत्र प्रचारक अरुण ने हिंदू समाज में ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर एकजुट होने पर जोर दिया। कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में एकता, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता को पैदा करना है। उनके द्वारा कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म की रक्षा, संस्कारों को बढ़ावा देने और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने की अपील की गई।

सम्मेलन को विहिप के मंत्री राजेश दुबे, शिशु ठाकुर, महेश स्वर्णकार, दीपक उपाध्याय, शंकर वर्मा, अरविंद साहू आदि ने भी संबोधित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता ही राष्ट्र निर्माण और धर्म की रक्षा का आधार है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और नशामुक्ति जैसे विषयों पर भी समाज का मार्गदर्शन किया।
मौके पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, जिला बौद्धिक प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, विकास शर्मा, विद्युत विश्वास, लालचंद महतो, प्रदीप वर्मा, आशुतोष सिंह, विजय बर्णवाल, चतुर्भुज कुमार, प्रकाश ठाकुर, रौशन वर्मा, शिवेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, रंजीत अग्रवाल, दामोदर सोनी, मनोज मोदी आदि उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में गोमिया और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने हिस्सा लिया।















