• Home
  • Crime
  • Crime Report: आपसी कलह का खूनी अंजाम, गोमिया में पत्नी की हत्या कर पति ने थाने में किया सरेंडर

Crime Report: आपसी कलह का खूनी अंजाम, गोमिया में पत्नी की हत्या कर पति ने थाने में किया सरेंडर

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां रहने वाले अजय महतो ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के पीछे की मुख्य वजह पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध और उसी से दूसरी शादी करने की जिद बताई जा रही है।

बार-बार विवाद और सामाजिक समझौता

छोटी बहन बबिता देवी, चचेरा भाई अनिल महतो सहित परिजनों के अनुसार, मृतका का आरोपी पति का काफी समय से गांव मे ही एक दूसरी शादीसुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उस महिला से दूसरी शादी करना चाहता था, जिसका उसकी पत्नी प्रमिला कड़ा विरोध करती थी। इस बात को लेकर घर में अक्सर नोंक-झोंक होती रहती थी। मामले को सुलझाने के लिए कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायतें भी हुईं और आपसी निपटान के प्रयास किए गए, लेकिन आरोपी अपनी जिद पर अड़ा रहा।

वारदात और आत्मसमर्पण

बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर फिर से कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर अजय ने पत्नी प्रमिला के साथ मारपीट की फिर गला दबा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद शनिवार सुबह आरोपी सीधे चतरोचट्टी थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया।

घटना में मृतका की नाबालिग पुत्री और परिजनों के बयानों ने मामले को और भी गंभीर बना दिया है।

बेटी का बयान: “पिता ने तकिए से घोंटा मां का गला”

घटना के वक्त घर में मौजूद मृतका की नाबालिग पुत्री अंशु कुमारी ने रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे किए हैं। बच्ची के अनुसार, उसके पिता अजय महतो ने ही उसकी मां प्रमिला की हत्या की है। बच्ची ने बताया कि विवाद के दौरान पिता ने उसे (बेटी को) डरा-धमकाकर किनारे कर दिया और फिर तकिए से मुंह दबाकर उसकी मां की जान ले ली।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने शव को उठाने से इंकार कर दिया और सांकेतिक रूप से रोड जाम कर दिया। जिसके बाद गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, आईईएल थाना प्रभारी एसके मंडल सदलबल मौके पर पहुंचे और दोषियों पर कड़ी एक्शन लेने की बात कहकर व समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। तत्पश्चात शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top