• Home
  • Social
  • बोकारो एसपी ने चतरोचट्टी व आईईएल थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

बोकारो एसपी ने चतरोचट्टी व आईईएल थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

गोमिया: बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने शनिवार को बेरमो अनुमंडल अंतर्गत चतरोचट्टी थाना एवं आईईएल थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सीरिस्ता (दफ्तर) के कार्यों की गहन समीक्षा की।

एसपी ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं विधिवत समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिस पर लोगों का भरोसा और मजबूत हो सके।

निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों, वारंट, इस्तेहार एवं कुर्की से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने सभी लंबित कार्यों का ससमय निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बीएन सिंह भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

औचक निरीक्षण को लेकर थाना क्षेत्र में दिनभर हलचल बनी रही और पुलिसकर्मियों में कार्यों को लेकर सक्रियता देखी गई।

Releated Posts

मुहर्रम को लेकर आईईएल थाने में शांति समिति की बैठक

गोमिया। गोमिया प्रखंड के आईईएल थाने मे गुरुवार को मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

ByByadmin जून 18, 2026

बोकारो एसपी का गोमिया थाना में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन और बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर

गोमिया: बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बुधवार को गोमिया थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के…

ByByadmin जून 17, 2026

Gomia: महुआ चुनने को लेकर सियारी-उदा-डुमरी के ग्रामीण आमने-सामने, समाधान नहीं निकला तो बनी 18 सदस्यीय कमेटी

गोमिया: गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत में वन भूमि क्षेत्र में महुआ चुनने को लेकर सियारी, उदा और…

ByByadmin जून 12, 2026

गोमिया: बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सहिया-सहिया साथी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

गोमिया: बकाया मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर गोमिया प्रखंड की सहिया एवं सहिया…

ByByadmin जून 12, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top