• Home
  • Social
  • मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अनुशंसा पर असहाय मधु करमाली को मिला व्हील चेयर, परिवार में लौटी उम्मीद

मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अनुशंसा पर असहाय मधु करमाली को मिला व्हील चेयर, परिवार में लौटी उम्मीद

गोमिया: पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद की अनुशंसा तथा गोमिया विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान के सार्थक प्रयास से गोमिया करमाली टोला के एक असहाय दिव्यांग वृद्ध व्यक्ति को शुक्रवार को व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया। व्हील चेयर मिलने के बाद पीड़ित परिवार में खुशी का माहौल है।

Amit Paswan

बताया गया कि गोमिया प्रखंड क्षेत्र निवासी मधु करमाली पिछले करीब दो वर्षों से शारीरिक कष्ट के कारण घर में ही कैद होकर रह गया था। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उसकी पत्नी मंजरी देवी ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद को आवेदन देकर सहायता की गुहार लगाई थी।

आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आवश्यक पहल की, जिसके बाद विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान के प्रयास से मधु करमाली को गोमिया प्रखंड प्रशासन के द्वारा व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया। व्हील चेयर मिलने के बाद पीड़ित और उसके परिवार ने राहत की सांस ली।

मधु करमाली की पत्नी मंजरी देवी ने भावुक होकर कहा कि उनके पति पिछले दो वर्षों से घर के भीतर ही रहने को मजबूर थे। उन्होंने कहा कि “ऐसी स्थिति हो गई थी कि सूर्य की किरण देखना तक नसीब नहीं हो रहा था। अब व्हील चेयर मिलने से उन्हें काफी सहारा मिला है।”

इस दौरान खम्हरा पंचायत के मुखिया बंटी उरांव, प्रखंड से महिला पर्यवेक्षिका कंचन कुमारी, सेविका सीमा देवी, कंप्यूटर ऑपरेटर अमर मरांडी सहित झामुमो नेता दीपक रजक आदि मौजूद रहे। सभी ने इसे मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी सराहनीय पहल बताया।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top