• Home
  • Social
  • गोमिया प्राचीन शिव मंदिर बाईपास सड़क में जलजमाव की समस्या से रूबरू हुए बीडीओ-सीओ, समाधान का दिया आश्वासन

गोमिया प्राचीन शिव मंदिर बाईपास सड़क में जलजमाव की समस्या से रूबरू हुए बीडीओ-सीओ, समाधान का दिया आश्वासन

गोमिया: गोमिया प्रखंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर से धुर्वा मोड़ हनुमान मंदिर जाने वाली बाईपास सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। मंगलवार को गोमिया बीडीओ महादेव महतो एवं सीओ आफताब आलम ने स्थल निरीक्षण कर समस्या का जायजा लिया तथा जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

BDO & CO

स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को बताया कि उक्त सड़क में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों तथा आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क प्राचीन शिव मंदिर, धुर्वा मोड़ तथा हनुमान मंदिर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। जलजमाव के कारण सड़क की स्थिति बदतर होती जा रही है।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे नाली निर्माण की मांग उठाई। उनका कहना था कि स्थायी नाली निर्माण होने से पानी की निकासी सुचारू होगी और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने समस्या को गंभीर बताते हुए आवश्यक पहल करने तथा संबंधित विभाग से समन्वय कर जल्द समाधान की दिशा में कार्य करने का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। मौके पर गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो भी सदलबल मौजूद रहे।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top