• Home
  • Social
  • गोमिया: आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर आमसभा में हंगामा, ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल

गोमिया: आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर आमसभा में हंगामा, ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल

गोमिया। गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 319 हेठबेड़वा टोला में शनिवार को सहायिका चयन को लेकर आयोजित आमसभा विवादों में घिर गई। चयन प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए चयन को रद्द करने की मांग कर दी, जिससे सभा का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Rambriksh Murmu

आमसभा की अध्यक्षता प्रमुख प्रमिला चौड़े ने की। इस दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी (सीओ) गोमिया आफताब आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सहायिका पद के लिए कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए थे। जांच के दौरान एक आवेदन को पोषक क्षेत्र से बाहर तथा निर्धारित अहर्ता पूरी नहीं करने के कारण रद्द कर दिया गया।

इसके बाद शेष दो आवेदनों की जांच की गई, जिसमें उच्च योग्यता के आधार पर रेखा देवी का सहायिका पद के लिए चयन किया गया। चयन की आधिकारिक घोषणा सीओ आफताब आलम ने की। उन्होंने कहा कि सरकारी दिशा-निर्देशों और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप ही चयन प्रक्रिया पूरी की गई है।

हालांकि, चयन की घोषणा के तुरंत बाद विवाद शुरू हो गया। बताया गया कि जब प्रोसीडिंग रिकॉर्ड पर प्रमुख प्रमिला चौड़े, पंचायत मुखिया रामबृक्ष मुर्मू तथा पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी हस्ताक्षर कर रहे थे, तभी कुछ ग्रामीणों ने जबरन कागजात छीन लिए और चयन प्रक्रिया पर आपत्ति जताने लगे। ग्रामीणों ने रेखा देवी के चयन को रद्द करने तथा पूरी ग्रामसभा को निरस्त करने की मांग की।

विरोध कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई। वहीं चयन के समर्थन में मौजूद लोगों ने कहा कि प्रक्रिया सरकारी नियमों के तहत पूरी की गई है।

दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी आपत्तियां एवं आवेदन सीडीपीओ कार्यालय में जमा कराने की बात कही है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

इधर, सीडीपीओ सह सीओ गोमिया आफताब आलम ने कहा कि सहायिका चयन पूरी तरह सरकारी गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन और आपत्तियों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई एवं अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Releated Posts

Gomia: कोनार डैम जलाशय से निकली 42 और 26 किलो की विशाल ब्रिकेट मछलियां, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

गोमिया। गोमिया प्रखंड के जरकुंडा स्थित कोनार डैम जलाशय से मंगलवार को मछुआरों के जाल में दो विशाल…

ByByadmin जुलाई 14, 2026

गोमिया मोड़ में सीसीटीवी से होगी 24 घंटे निगरानी, बिना हेलमेट और ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटेगा ऑनलाइन चालान

पुलिस-प्रशासन ने वाहन चालकों को किया सतर्क, हाई-रेजोल्यूशन कैमरों से हो रही निगरानी, घर बैठे पहुंचेगा ई-चालान गोमिया…

ByByadmin जुलाई 13, 2026

Gomia: लोजपा नेता रंजन पासवान ने बच्चों के बीच बांटी कॉपियां और कलम, रामविलास पासवान की जयंती पर किया सामाजिक सरोकार का कार्यक्रम

गोमिया: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के लेबर सेल झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष रंजन पासवान ने रविवार को नेहरू उच्च…

ByByadmin जुलाई 5, 2026

Gomia: गांव के पहले अग्निवीर बने अरविंद किस्कु के स्वागत में उमड़े ग्रामीण, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत कर्री खुर्द पंचायत के आदिवासी बहुल दुधमो गांव में बुधवार को उत्सव जैसा माहौल…

ByByadmin जून 24, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top