• Home
  • Accident
  • गोमिया रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, कोयला लदी मालगाड़ी के चार वैगनों में लगी आग

गोमिया रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, कोयला लदी मालगाड़ी के चार वैगनों में लगी आग

गोमिया। धनबाद रेल मंडल अंतर्गत गोमिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। स्टेशन पर खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी के चार वैगनों में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया, जिससे किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई।

Train

जानकारी के अनुसार बलुमाथ से गोड्डा जा रही मालगाड़ी को गोमिया रेलवे स्टेशन पर स्टेबल किया गया था। सोमवार को अचानक एक वैगन से धुआं निकलता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने इसकी सूचना तत्काल जीआरपी और आरपीएफ को दी।

स्टेशन मास्टर सह प्रभारी अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां चार वैगनों में लदे कोयले में आग लगी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संबंधित रेल लाइन की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई तथा तेनुघाट दमकल विभाग को सूचना दी गई।

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक वैगन में लगी आग पर काबू पा लिया गया, जबकि अन्य वैगनों में लगी आग बुझाने का प्रयास देर तक जारी रहा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Releated Posts

Gomia: जमनीजारा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची गंभीर; मुआवजे की मांग पर गझंडी मोड़ जाम

गोमिया-विष्णुगढ़ सड़क हादसा: गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित जमनीजारा में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला…

ByByadmin सितम्बर 3, 2026

Gomia: गोमिया के प्रवासी मजदूर की मध्य प्रदेश में मौत, घर में मचा कोहराम

आठ दिन पहले रोजगार की तलाश में गया था बैतूल, पत्नी गर्भवती, तीन बच्चों की जिम्मेदारी अब अकेली…

ByByadmin सितम्बर 2, 2026

Gomia: साड़म संकट मोचन मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर वज्रपात, बाल-बाल बचे लोग

बारिश से बचने के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे लोग, तेज आवाज के साथ गिरी बिजली; पेड़…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Gomia: गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक खेत में पलटा, चालक व उपचालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गोमिया। गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप उस समय बड़ा हादसा…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top