• Home
  • Social
  • गर्मी छुट्टी से पूर्व चोरों से विद्यालयों की सुरक्षा को लेकर गोमिया थाना पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने प्रधानाध्यापकों को दिए आवश्यक निर्देश

गर्मी छुट्टी से पूर्व चोरों से विद्यालयों की सुरक्षा को लेकर गोमिया थाना पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने प्रधानाध्यापकों को दिए आवश्यक निर्देश

गोमिया। गर्मी छुट्टी के दौरान विद्यालयों में चोरी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए गोमिया थाना पुलिस अलर्ट नजर आ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र अंतर्गत सियारी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सियांरी एवं नव प्राथमिक विद्यालय भुइयांटोली का दौरा किया गया।

Praful Mahto

इस दौरान थाना प्रभारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर छुट्टी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने गर्मी छुट्टी से पूर्व विद्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, डिजिटल बोर्ड, प्रोजेक्टर, सोलर आदि कीमती उपकरण एवं अन्य सामानों को सुरक्षित स्थान पर रखने का निर्देश दिया।

साथ ही विद्यालय परिसर में पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं रात्रि सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की बात कही गई। थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने कहा कि विद्यालयों की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सराहना की।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top