• Home
  • Crime
  • युवती के अपहरण मामले का खुलासा, गोमिया पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल, मुंबई से सकुशल बरामद हुई युवती, एसआईटी की तकनीकी जांच से मिली सफलता

युवती के अपहरण मामले का खुलासा, गोमिया पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल, मुंबई से सकुशल बरामद हुई युवती, एसआईटी की तकनीकी जांच से मिली सफलता

गोमिया। गोमिया थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक युवती के अपहरण मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने करीब एक माह की जांच और तकनीकी अनुसंधान के बाद युवती को मुंबई से सकुशल बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में जमकडीह होसिर निवासी प्रिंस कुमार साव (19 वर्ष) एवं देवीपुर होसिर निवासी कुंदन कुमार (21 वर्ष) शामिल हैं।

Gomia PS

जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल 2026 को युवती के पिता ने गोमिया थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात लोगों द्वारा उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था। आवेदन के आधार पर गोमिया थाना में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की।

थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता लगाया कि अपहृत युवती को मुंबई ले जाया गया है।

इसके बाद पुलिस टीम को तत्काल मुंबई रवाना किया गया। वहां लगातार छापेमारी और निगरानी के बाद युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में अनुसंधानकर्ता पुअनि बिरसा बाड़ा, पुअनि अरुण कुमार, महिला पुलिसकर्मी सोनी कुमारी, विकास कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

तकनीकी जांच बनी सफलता की कुंजी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले के खुलासे में तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और गुप्त सूचना तंत्र की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम ने लगातार कई दिनों तक विभिन्न स्थानों पर निगरानी रखकर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

इलाके में चर्चा का विषय बनी कार्रवाई

युवती की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। वहीं गोमिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई और एसआईटी की सक्रियता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top