• Home
  • Accident
  • गोमिया में हाथी के हमले में युवक घायल, हाथी भगाओ टीम की तत्परता से बची जान

गोमिया में हाथी के हमले में युवक घायल, हाथी भगाओ टीम की तत्परता से बची जान

गोमिया: गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमडीह गांव के समीप एक बार फिर बुधवार देर रात जंगली हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद हाथी भगाओ टीम की तत्परता से युवक की जान बच गई। घायल युवक की पहचान टिकाहारा पंचायत के केरी गांव निवासी कार्तिक बेसरा के रूप में हुई है। उसका इलाज रामगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Kartik Besra

ससुराल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार कार्तिक बेसरा बुधवार रात करीब 11 बजे अपने ससुराल शीशाटांड़ (रामगढ़) से मोटरसाइकिल से अपने घर केरी गांव लौट रहा था। इसी दौरान बड़की पुन्नू के कुसुमडीह गांव के समीप जंगल क्षेत्र में उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। देखते ही देखते हाथी ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया और पटक कर घायल कर दिया।

हाथी भगाओ टीम ने बचाई जान

घटना के संबंध में हाथी भगाओ टीम के सदस्य विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि टीम के सदस्य पुल के समीप ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान कार्तिक वहां से गुजर रहा था। टीम के लोगों ने उसे आगे जाने से रोका और चेतावनी दी कि आगे हाथी मौजूद है, लेकिन युवक नहीं माना और आगे बढ़ गया। कुछ ही दूरी पर हाथी ने उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि शोर सुनते ही टीम के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और हाथी को खदेड़कर युवक की जान बचाई। यदि समय रहते टीम नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

घटना के बाद हाथी भगाओ टीम ने स्थानीय ग्रामीण नवीन कुमार महतो समेत अन्य लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए रामगढ़ के एक निजी अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि युवक के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने लिया संज्ञान

घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद को भी दी गई। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बोकारो डीएफओ से फोन पर बात कर घायल युवक को बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता से दहशत

इधर क्षेत्र में लगातार हाथियों की गतिविधि बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वहीं हाथी भगाओ टीम ने लोगों से रात के समय जंगल व हाथी प्रभावित रास्तों से गुजरने में सावधानी बरतने की अपील की है।

Releated Posts

Gomia: जमनीजारा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची गंभीर; मुआवजे की मांग पर गझंडी मोड़ जाम

गोमिया-विष्णुगढ़ सड़क हादसा: गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित जमनीजारा में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला…

ByByadmin सितम्बर 3, 2026

Gomia: गोमिया के प्रवासी मजदूर की मध्य प्रदेश में मौत, घर में मचा कोहराम

आठ दिन पहले रोजगार की तलाश में गया था बैतूल, पत्नी गर्भवती, तीन बच्चों की जिम्मेदारी अब अकेली…

ByByadmin सितम्बर 2, 2026

Gomia: साड़म संकट मोचन मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर वज्रपात, बाल-बाल बचे लोग

बारिश से बचने के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे लोग, तेज आवाज के साथ गिरी बिजली; पेड़…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Gomia: गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक खेत में पलटा, चालक व उपचालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गोमिया। गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप उस समय बड़ा हादसा…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top