• Home
  • Crime
  • Gomia: दूसरी महिला से प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद में युवक ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम

Gomia: दूसरी महिला से प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद में युवक ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम

गोमिया। गोमिया थाना क्षेत्र के चौधरी टोला में गुरुवार को एक युवक द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मानिक कुमार यादव (30 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का दूसरी महिला से प्रेम संबंध होने को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

Gomia Police

परिजनों एवं स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भी मानिक कुमार यादव का परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि दूसरी महिला से उसके संबंधों को लेकर घर में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती थी। गुरुवार को भी इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई, जिसके बाद उसे घर के एक कमरे में बंद कर दिया गया था।

कुछ समय बाद जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। मानिक कुमार यादव का शव कमरे में लगे पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना तत्काल गोमिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

मृतक की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी मां कौशल्या देवी, पत्नी गुडिया देवी तथा भाई घनश्याम यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि मृतक के पिता मुद्रिका यादव रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में वाहन चालक का काम करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद वह तत्काल गोमिया के लिए रवाना हो गए हैं। परिजन उनके आने का इंतजार कर रहे हैं।

इधर, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना ने पूरे चौधरी टोला सहित आसपास के क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना दिया है।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top