• Home
  • Crime
  • Gomia: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में शिकायत

Gomia: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में शिकायत

गोमिया। गोमिया थाना क्षेत्र के पलिहारी गुरुडीह स्थित भगत अहरा निवासी शंभू प्रसाद की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित शंभू प्रसाद ने गोमिया थाना में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Bike

दिए गए आवेदन के अनुसार शंभू प्रसाद ने अपनी हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH10AQ 6286) को गुरुवार की रात अपने घर के बाहर खड़ी कर लॉक कर दिया था। उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजे उनकी नींद खुली तो बाहर निकलकर देखा, उस समय बाइक सुरक्षित खड़ी थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वे सोकर उठे तो बाइक अपने स्थान पर नहीं मिली।

पीड़ित ने अपने स्तर से आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने आशंका जताई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी बाइक चोरी कर ली गई है।

शंभू प्रसाद ने पुलिस से मामले की जांच कर मोटरसाइकिल बरामद करने एवं दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

मामले को लेकर गोमिया थाना पुलिस द्वारा आवेदन प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top