• Home
  • Social
  • बोकारो एसपी का गोमिया थाना में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन और बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर

बोकारो एसपी का गोमिया थाना में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन और बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर

गोमिया: बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बुधवार को गोमिया थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की स्थिति तथा पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की।

Gomia Police Station

एसपी ने गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी से थाने में दर्ज लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश देते हुए अनुसंधान कार्य में तेजी लाने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। एसपी ने परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।

उन्होंने थाना आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनके साथ बेहतर संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनविश्वास बढ़ाने तथा जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की सलाह दी।

एसपी ने थाना के पदाधिकारियों और कर्मियों को अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन तथा जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बेरमो एसडीपीओ रविंद्र सिंह सहित थाना के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Releated Posts

Gomia: महुआ चुनने को लेकर सियारी-उदा-डुमरी के ग्रामीण आमने-सामने, समाधान नहीं निकला तो बनी 18 सदस्यीय कमेटी

गोमिया: गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत में वन भूमि क्षेत्र में महुआ चुनने को लेकर सियारी, उदा और…

ByByadmin जून 12, 2026

गोमिया: बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सहिया-सहिया साथी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

गोमिया: बकाया मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर गोमिया प्रखंड की सहिया एवं सहिया…

ByByadmin जून 12, 2026

Gomia: लोधी पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास

गोमिया। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते…

ByByadmin जून 2, 2026

बोकारो एसपी ने कई थानों का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

गोमिया। बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने शनिवार को गोमिया प्रखंड के विभिन्न थाना, ओपी, पिकेट एवं…

ByByadmin मई 30, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top