• Home
  • Social
  • मुहर्रम को लेकर आईईएल थाने में शांति समिति की बैठक

मुहर्रम को लेकर आईईएल थाने में शांति समिति की बैठक

गोमिया। गोमिया प्रखंड के आईईएल थाने मे गुरुवार को मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने की।

IEL Police Station

यहां गोमिया बीडीओ महादेव महतो ने पुलिस अधिकारियों, ताजियादारों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय बनाने के लिए सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अखाड़े और ताजिया जुलूस के आयोजकों को जरूरी लाइसेंस के साथ बिजली के तारों और दुर्घटनाओं से बचने के लिए ताजिया की ऊंचाई निर्धारित सीमा के अंदर रखने के निर्देश दिए। वहीं गोमिया अंचल पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की साइबर सेल द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। शांति भंग करने का प्रयास करने वाले हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जुलूस तय रूट पर ही निकाले जाएंगे। वहीं जिप सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज, मुखिया बंटी उरांव, शांति देवी, चंदन पासवान ने भी संबोधित करते हुए अपने विचार रखे और जरुरी सुझाव दिए। बैठक का सफल संचालन थाना प्रभारी शामल मंडल ने किया। मौके पर सेराज खान, सोनाराम बेसरा, गुलाम सरवर, सलीमउद्दीन अंसारी, साहेब हुसैन, सोमनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top