• Home
  • Crime
  • Gomia: तेज रफ्तार बनी काल: पिट्स मॉडर्न स्कूल के पास हंप से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Gomia: तेज रफ्तार बनी काल: पिट्स मॉडर्न स्कूल के पास हंप से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

गोमिया: आईईएल थाना क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना पिट्स मॉडर्न स्कूल के समीप सड़क पर बने हंप (जार्किन) के पास हुई। मृतक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के करंज मोड़ निवासी संतोष कुमार बर्णवाल उर्फ सोनू (39 वर्ष) के रूप में की गई है।

IEL PS

प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कुमार बर्णवाल किसी जरूरी कार्य से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोमिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पिट्स मॉडर्न स्कूल के पास सड़क पर बने हंप के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक हंप का सही अंदाजा नहीं लगा सका और दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों एवं पुलिस की सहायता से घायल युवक को तत्काल गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

मामले की पुष्टि करते हुए आईईएल थाना प्रभारी श्यामल मंडल ने बताया कि सड़क दुर्घटना शुक्रवार अहले सुबह हुई है। दुर्घटना में घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। वहीं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा जा रहा है।

इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने हंप के पास अक्सर तेज रफ्तार वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क पर सावधानीपूर्वक और निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने की अपील की है।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top