• Home
  • Crime
  • गोमिया: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, रांची के युवक समेत पूरे परिवार पर केस दर्ज

गोमिया: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, रांची के युवक समेत पूरे परिवार पर केस दर्ज

गोमिया: गोमिया प्रखंड के ललपनिया थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए परिवारजनों ने थाना में आवेदन देकर  केस दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए आवेदन में परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री 16 जून 2026 की रात करीब ढाई बजे घर से गायब हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसे शुभम कुमार नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। महिला के अनुसार उनकी बेटी पहले रांची में काम करती थी, जहां उसकी पहचान शुभम कुमार से हुई थी। कुछ समय पूर्व परिजन उसे रांची से वापस घर ले आए थे, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच फोन पर बातचीत जारी थी।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुछ दिन पहले फोन पर हुई बातचीत के दौरान युवक ने परिवार को धमकी देते हुए कहा था कि वह एक-दो दिन के भीतर उनकी नाबालिग बेटी को घर से भगा ले जाएगा और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इस मामले में युवक के माता-पिता, भाई-बहन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं और उनके पास इसके साक्ष्य मौजूद हैं।

परिजनों का कहना है कि घर से जाते समय लड़की लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, 30 हजार रुपये नकद तथा दो बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज भी अपने साथ ले गई है। इनमें से एक खाते में उसकी शादी के लिए जमा की गई राशि भी थी।

परिजनों ने पुलिस से अपनी बेटी की शीघ्र बरामदगी, मामले की निष्पक्ष जांच तथा आरोपित युवक एवं उसके परिवार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी जय प्रकाश एक्का ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

Releated Posts

Gomia: तेज रफ्तार बनी काल: पिट्स मॉडर्न स्कूल के पास हंप से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

गोमिया: आईईएल थाना क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो…

ByByadmin जून 19, 2026

गोमिया: 56 महिलाओं से लाखों की लोन ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की पत्नी जीरू कुमारी भी गिरफ्तार

गोमिया: गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती चुट्टे गांव की 56 महिलाओं से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये…

ByByadmin जून 18, 2026

शिक्षक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगी का आरोप, गोमिया BRC के BRP पर केस दर्ज

गोमिया। गोमिया BRC में पदस्थापित महिला BRP (Block Resource Person) संकुल साधन सेवी पर नौकरी दिलाने के नाम…

ByByadmin जून 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top