• Home
  • Social
  • गोमिया: शराब के नशे में आम के पेड़ पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने रस्सी से बांधकर उतारा

गोमिया: शराब के नशे में आम के पेड़ पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने रस्सी से बांधकर उतारा

गोमिया: गोमिया बैंक मोड़ स्थित गुरुद्वारा के समीप रविवार को एक शराबी युवक का अजीबोगरीब कारनामा लोगों के बीच कौतुहल का विषय बन गया। शराब के नशे में धुत युवक आम के एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया और वहीं आराम से सो गया। इस दौरान सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ।

Mango Tree

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सुबह के समय नशे की हालत में पेड़ पर चढ़ गया। काफी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद वह एक डाल पर लेट गया और गहरी नींद में सो गया। राहगीरों की नजर जब उस पर पड़ी तो लोगों की भीड़ जुटने लगी। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए आवाज लगाई, लेकिन वह नशे में होने के कारण किसी की बात सुनने की स्थिति में नहीं था।

घटना की सूचना मिलने पर आई.ई.एल. थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में सावधानी बरतते हुए स्थानीय ग्रामीण को पेड़ पर चढ़कर रस्सी की मदद से युवक को बांधा गया और घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया।

युवक की पहचान गोमिया प्रखंड के कर्री खुर्द पंचायत अंतर्गत छोहघरवा गांव निवासी छोटका मांझी के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

इस दौरान पेड़ पर चढ़े युवक को देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा रही। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि समय रहते पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top