• Home
  • Crime
  • Gomia: एक ही रात में चार घरों में चोरी, लाखों की नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर

Gomia: एक ही रात में चार घरों में चोरी, लाखों की नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर

गोमिया। गोमिया प्रखंड के महुआटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत होन्हे गांव में चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और हड़कंप का माहौल है। चोर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवारों ने महुआटांड थाना में आवेदन देकर मामले की जांच और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Gomia: Thefts in four houses in a single night; thieves fled with cash and jewelry worth lakhs

जानकारी के अनुसार, चोरों ने गांव निवासी कालेश्वर महतो, उमेश महतो, जमनी देवी और राजेश कुमार महतो के घरों को निशाना बनाया। पीड़ितों के अनुसार चोरी से हुई क्षति में कालेश्वर महतो के घर से सोने का कंगन, मंगलसूत्र, झुमका, अंगूठी, लॉकेट, चांदी का चैन आदि करीब 8 लाख 57 हजार 410 रुपये, उमेश महतो के घर से भी नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात आदि कुल 6 लाख 64 हजार 20 रुपये, जमनी देवी को सोने चांदी के जेवर, कांसा पीतल के बर्तन, महंगा साड़ी सहित कुल आर्थिक क्षति 4 लाख 63 हजार 800 रुपये तथा राजेश कुमार महतो के घर से 3 लाख 89 हजार 50 रुपये का सोने का चैन, मंगलसूत्र, अंगूठी, बिछिया, चांदी का पायल, ब्राश्लेट आदि का नुकसान हुआ है।

बताया जाता है कि घटना की रात सभी परिवार अपने-अपने घरों में सोए हुए थे। इसी दौरान मध्य रात्रि चोर घरों में घुस गए और अलमारी, बक्सा तथा अन्य सामानों के ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेट ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

भुक्तभोगियों ने महुआटांड थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरी की इस बड़ी वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करेगी। वहीं एक ही रात में चार घरों में हुई चोरी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top