• Home
  • Accident
  • गोमिया में पैर फिसलने से कुएं में डूबे वृद्ध की मौत, गांव में मातम

गोमिया में पैर फिसलने से कुएं में डूबे वृद्ध की मौत, गांव में मातम

गोमिया: गोमिया प्रखंड के करमाली टोला में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक वृद्ध की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Elderly man drowns in well after slipping in Gomia; village in mourning.

पुत्र पवन करमाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार, करमाली टोला निवासी वृद्ध बिजली करमाली (66) अपने घर के समीप कुएं के पास हाथ-पैर धो रहे थे। इसी दौरान उनका पैर अचानक फिसल गया और वे असंतुलित होकर कुएं में जा गिरे। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी मिलने पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया लेकिन शव गहरे पानी मे डूबने के कारण घंटों लग गए तब तक काफी देर हो चुकी थी और वृद्ध की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Releated Posts

Gomia: जमनीजारा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची गंभीर; मुआवजे की मांग पर गझंडी मोड़ जाम

गोमिया-विष्णुगढ़ सड़क हादसा: गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित जमनीजारा में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला…

ByByadmin सितम्बर 3, 2026

Gomia: गोमिया के प्रवासी मजदूर की मध्य प्रदेश में मौत, घर में मचा कोहराम

आठ दिन पहले रोजगार की तलाश में गया था बैतूल, पत्नी गर्भवती, तीन बच्चों की जिम्मेदारी अब अकेली…

ByByadmin सितम्बर 2, 2026

Gomia: साड़म संकट मोचन मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर वज्रपात, बाल-बाल बचे लोग

बारिश से बचने के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे लोग, तेज आवाज के साथ गिरी बिजली; पेड़…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Gomia: गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक खेत में पलटा, चालक व उपचालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गोमिया। गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप उस समय बड़ा हादसा…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top