• Home
  • Accident
  • गोमिया: करैत सांप के डंसने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर

गोमिया: करैत सांप के डंसने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरलुंग पंचायत के नरकंडी गांव में करैत सांप के डंसने से एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

जानकारी के अनुसार नरकंडी गांव निवासी जितेंद्र कुमार महतो के पुत्र जयंत कुमार महतो (6 वर्ष) शनिवार देर रात अपनी मां खुशबु देवी के साथ घर में पलंग पर सो रहा था। इसी दौरान रात करीब दो बजे जहरीले करैत सांप ने बच्चे को डंस लिया। कुछ देर बाद बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और बच्चा रोने लगा, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए हजारीबाग के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। परिजन रातभर बच्चे को बचाने की कोशिश में जुटे रहे और उसे लेकर रिम्स पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां खुशबु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

बताया जाता है कि मृतक बच्चे के पिता जितेंद्र कुमार महतो दुबई में प्रवासी मजदूर के रूप में कार्यरत हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद सूचना है कि वे दुबई से अपने घर लौट रहे हैं। पिता के आने की खबर के बीच परिवार और ग्रामीणों की आंखें नम हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि जयंत बेहद चंचल और मिलनसार स्वभाव का बच्चा था। उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पंचायत समिति दिलीप महतो, विष्णु महतो आदि लोगों ने प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा चतरोचट्टी में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

मासूम जयंत की मौत ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश की घटनाओं और समय पर उपचार की चुनौती को उजागर कर दिया है। गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है।

Releated Posts

Gomia: जमनीजारा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची गंभीर; मुआवजे की मांग पर गझंडी मोड़ जाम

गोमिया-विष्णुगढ़ सड़क हादसा: गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित जमनीजारा में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला…

ByByadmin सितम्बर 3, 2026

Gomia: गोमिया के प्रवासी मजदूर की मध्य प्रदेश में मौत, घर में मचा कोहराम

आठ दिन पहले रोजगार की तलाश में गया था बैतूल, पत्नी गर्भवती, तीन बच्चों की जिम्मेदारी अब अकेली…

ByByadmin सितम्बर 2, 2026

Gomia: साड़म संकट मोचन मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर वज्रपात, बाल-बाल बचे लोग

बारिश से बचने के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे लोग, तेज आवाज के साथ गिरी बिजली; पेड़…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Gomia: गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक खेत में पलटा, चालक व उपचालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गोमिया। गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप उस समय बड़ा हादसा…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top