• Home
  • Crime
  • गोमिया: चतरोचट्टी बाजार से चोरी गई बाइक 48 घंटे के भीतर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गोमिया: चतरोचट्टी बाजार से चोरी गई बाइक 48 घंटे के भीतर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गोमिया: गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी शनिवार बाजार से चोरी हुई बाइक मामले का पुलिस ने 48 घंटे में सफल उद्भेदन करते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। साथ ही मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Gomia: Bike stolen from Chatrochatti market recovered within 48 hours; accused arrested.

ज्ञात हो कि 27 जून 2026 को विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर कला निवासी लखन महतो अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH02BH-5364) से चतरोचट्टी शनिवार बाजार सब्जी खरीदने पहुंचे थे। बाजार में बाइक खड़ी कर खरीदारी करने के दौरान अज्ञात चोर उनकी बाइक लेकर फरार हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर लखन महतो ने चतरोचट्टी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 32/2026 अज्ञात चोर के विरुद्ध दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की गई बाइक चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के बड़की सीधावारा गांव में छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चोरी गई काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल आरोपी के घर से बरामद कर ली गई।

पुलिस ने इस मामले में बड़की सीधावारा निवासी लालजी तुरी (32 वर्ष), पिता फलजीत तुरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

थाना प्रभारी शशि शेखर ने बताया कि बरामद बाइक को विधिवत जब्त कर लिया गया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में चतरोचट्टी थाना के सहायक अवर निरीक्षक महेश कुमार शर्मा, आरक्षी बिरसु उरांव, प्रदीप लकड़ा, अजय मेहता तथा रामेश्वर यादव शामिल रहे। पुलिस टीम की तत्परता से कुछ ही दिनों के भीतर चोरी की घटना का सफल उद्भेदन कर लिया गया। चोरी की घटना के खुलासे से वाहन मालिक लखन महतो समेत स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Releated Posts

Gomia: गोमिया में व्यवसायी से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम

गोमिया। आईईएल थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी एवं आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज व आइसक्रीम दुकान…

ByByadmin अगस्त 22, 2026

Gomia: तिरंगे के सम्मान में हुई चुक, भड़के ग्रामीण, 16 अगस्त की शाम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की

गोमिया। गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज…

ByByadmin अगस्त 16, 2026

Gomia: गोमिया रेलवे ओवरब्रिज साइट से बैटरी चोरी करते युवक धराया, एक फरार

गोमिया। गोमिया रेलवे क्रासिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर मंगलवार की रात गाड़ी की बैटरी चोरी करने का…

ByByadmin अगस्त 11, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top