
गोमिया: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से 10वीं के परिणाम घोषित किया गया। जिसमे गोमिया प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोमिया की शत प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण रही। बता दें कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोमिया में दसवीं के परिणाम में विद्यालय के 74 नियमित छात्राओं में 66 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की तथा 8 छात्राओं द्वारा द्वितीय श्रेणी प्राप्त किया गया। जिसमें जयश्री पटेल द्वारा सर्वाधिक 461 अंक प्राप्त किया गया। विद्यालय की वार्डन सह शिक्षिका अनिमा कुमारी व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।















