• Home
  • Accident
  • Gomia: गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक खेत में पलटा, चालक व उपचालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Gomia: गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक खेत में पलटा, चालक व उपचालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गोमिया। गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खेत में पलट गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Gomia Police

बताया जाता है कि उक्त ट्रक टाटा से सीमेंट लेकर गोमिया की ओर आ रहा था जहां किसी सीमेंट दुकान में अनलोड होना था। इसी दौरान प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप पहुंचते ही किसी कारण से चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और खेत में पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

घटना के बाद ट्रक का चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना गोमिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोमिया थाना के एसआई अरुण कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Truck

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के किनारे ट्रक के पलटने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय ट्रक की चपेट में कोई राहगीर अथवा आसपास मौजूद व्यक्ति नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल पुलिस चालक और उपचालक के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ-साथ दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि ट्रक किस वजह से अनियंत्रित होकर पलटा। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खेत से हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है।

Releated Posts

Gomia: स्वांग न्यू माइनस सीसीएल आवासीय क्वार्टर में लगी भीषण आग, घरेलू सामान, नकदी और जेवरात जले

महासप्तमी पर घर में जलाए गए दीपक से आग लगने की आशंका, पत्नी और बच्चे गए थे दुर्गा…

ByByadmin अक्टूबर 17, 2026

Gomia: मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को स्कूटी ने मारी टक्कर, सिर में लगी चोट

हजारी मोड़ काली मंदिर के समीप हादसा, घायल विनोद कुमार नायक की स्थिति स्थिर; पुलिस ने स्कूटी जब्त…

ByByadmin अक्टूबर 14, 2026

Gomia: सियार के हमले में युवक घायल, ग्रामीणों के बीच मची अफरा-तफरी

मछली पकड़ने कोनार डैम जा रहा था युवक, अचानक रास्ते में सियार ने किया हमला गोमिया। गोमिया प्रखंड…

ByByadmin अक्टूबर 7, 2026

Gomia: परीक्षा के दौरान बेहोश होकर गिरी छात्रा, गोमिया सीएचसी में कराया गया भर्ती

गोमिया। गोमिया प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को टेस्ट परीक्षा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई,…

ByByadmin अक्टूबर 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top