• Home
  • Social
  • Gomia: बिरहोर डेरा पहुँची HI-FI संस्था की टीम, सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के साथ किया अन्नदान

Gomia: बिरहोर डेरा पहुँची HI-FI संस्था की टीम, सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के साथ किया अन्नदान

गोमिया (बोकारो), 26 जुलाई: गोमिया प्रखंड की बड़की सीधाबारा पंचायत स्थित बिरहोर डेरा में रविवार को HI-FI (Helping India Feeding India) संस्था की टीम ने सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण कर बिरहोर समुदाय की जीवन स्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों के बीच अन्नदान किया गया तथा बच्चों को बिस्कुट और चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

Gomia

सर्वेक्षण के दौरान टीम ने पाया कि बिरहोर डेरा में कुल 13 परिवारों के लगभग 70 लोग निवास करते हैं। इनमें 45 पुरुष, 25 महिलाएँ तथा 6 माह से 14 वर्ष आयु वर्ग के 12 बच्चे शामिल हैं। संस्था ने समुदाय की आजीविका, शिक्षा, पेयजल और रोजगार से जुड़ी परिस्थितियों का विस्तृत आकलन किया।

सर्वेक्षण में सामने आया कि अधिकांश महिलाएँ प्लास्टिक की बोरियों से रस्सी बनाकर परिवार की आय में सहयोग करती हैं, जबकि पुरुष ट्रैक्टर चालक एवं दिहाड़ी मजदूर के रूप में कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अधिकांश परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के तहत आवास का लाभ प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन स्थायी रोजगार और नियमित आय का अभाव आज भी उनकी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है।

टीम को बच्चों की शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई चुनौतियाँ भी देखने को मिलीं। कई बच्चे नियमित रूप से विद्यालय नहीं जाते हैं, जबकि बस्ती का चापाकल खराब होने के कारण पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने संस्था से मुर्गी एवं बकरी पालन के लिए सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी रखी, ताकि स्वरोजगार के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

Gomia

इस अवसर पर HI-FI संस्था की टीम ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कुएँ की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। साथ ही भविष्य में आजीविका संवर्धन, पशुपालन एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं के माध्यम से सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई।

संस्था का मानना है कि यदि सरकारी विभाग, सामाजिक संस्थाएँ और स्थानीय समुदाय मिलकर शिक्षा, सुरक्षित पेयजल, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में समन्वित प्रयास करें, तो बिरहोर समुदाय के जीवन स्तर में स्थायी और सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

मौके पर संस्था की अध्यक्ष सुनीता कुमारी, सदस्य सूरज अग्रवाल, प्रिंस कुमार, धीरज प्रजापति, रविप्रकाश सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Releated Posts

Gomia: बारिश ने खोली सड़क की बदहाली की पोल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में इन दिनों जर्जर सड़क ग्रामीणों…

ByByadmin सितम्बर 4, 2026

Gomia: गोमिया विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी, पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भी जलमग्न, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी गोमिया। गोमिया प्रखंड में सोमवार की…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: बायोमीट्रिक लेने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, कार्डधारकों ने गोमिया बीडीओ से की शिकायत

गोमिया। गोमिया प्रखंड के लोधी पंचायत अंतर्गत बनचतरा गांव के पीडीएस डीलर अर्जुन करमाली (बद्री करमाली) पर राशन…

ByByadmin अगस्त 31, 2026

Gomia: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CTO रद्द होने से बंद हुआ गोमिया का आर्डियर अस्पताल, स्नेक बाइट सहित अस्पताल पहुँचने वाले सभी तरह के मरीजों की परेशानी बढ़ी

गोमिया। स्नेक बाइट (सर्पदंश) के सफल इलाज के लिए गोमिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान…

ByByadmin अगस्त 27, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top