• Home
  • Accident
  • Gomia: एक माह बाद सऊदी अरब से गोमिया पहुंचा प्रवासी मजदूर सत्येन्द्र महतो का शव, अंतिम दर्शन के दौरान छलका हर आंख का आंसू

Gomia: एक माह बाद सऊदी अरब से गोमिया पहुंचा प्रवासी मजदूर सत्येन्द्र महतो का शव, अंतिम दर्शन के दौरान छलका हर आंख का आंसू

गोमिया (बोकारो): गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कतवारी गांव के प्रवासी मजदूर सत्येन्द्र महतो का शव सड़क दुर्घटना में मौत के लगभग एक माह बाद बुधवार को सऊदी अरब से उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के आंसूओं और पत्नी-बच्चों की चीख-पुकार से माहौल बेहद गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं शुभचिंतक उनके घर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Labour

घर के आंगन में जैसे ही एंबुलेंस से शव उतारा गया, पत्नी बसंती देवी अपने पति के शव से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगीं। पुत्री प्रीति कुमारी, पुत्र अरविंद कुमार और मंगेश कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। यह हृदय विदारक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

मृतक के भाई नकुल महतो ने बताया कि सत्येन्द्र महतो रोजी-रोटी की तलाश में सऊदी अरब गए थे, जहां वे एक निजी कंपनी में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि 25 जून 2026 को सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद से पूरा परिवार उनके पार्थिव शरीर के भारत लाए जाने की प्रतीक्षा कर रहा था। विभिन्न सरकारी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण लगभग एक माह बाद उनका शव भारत लाया जा सका।

पत्नी बसंती देवी ने बताया कि सत्येन्द्र महतो 26 नवंबर 2024 को परिवार के बेहतर भविष्य और आर्थिक स्थिति सुधारने की उम्मीद लेकर सऊदी अरब गए थे। उन्होंने सोचा था कि विदेश में मेहनत कर अपने बच्चों की पढ़ाई और परिवार का जीवन बेहतर बनाएंगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। आज उनका सपना अधूरा रह गया और पूरा परिवार असहनीय पीड़ा में डूब गया है।

Sikandar Ali

शव के गांव पहुंचने पर चतरोचट्टी पंचायत के मुखिया महादेव महतो ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने सत्येन्द्र महतो के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि परिवार इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उन्होंने बताया कि डुमरी विधायक जयराम महतो के प्रयासों से ही पश्चिम बंगाल से शव को उनके पैतृक गांव तक लाया जा सका। उन्होंने सरकार से मृतक के आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था तथा परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी की।

मौके पर पहुंचे प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सिकन्दर अली ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विदेशों में काम करने वाले भारतीय मजदूरों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर गंभीर पहल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई प्रवासी मजदूरों की विदेशों में दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से मौत होने के बाद उनके शव कई-कई महीनों तक भारत नहीं पहुंच सके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में पीड़ित परिवारों को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

File Photo

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की कि विदेशों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए तथा किसी भी दुर्घटना की स्थिति में उनके शव को शीघ्र स्वदेश लाने के लिए एक त्वरित एवं सरल प्रणाली विकसित की जाए, ताकि परिजनों को लंबे समय तक इंतजार और परेशानियों का सामना न करना पड़े।

बुधवार को कतवारी गांव में दिनभर शोक का माहौल बना रहा। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग दिवंगत सत्येन्द्र महतो के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। हर किसी की जुबान पर यही चर्चा थी कि परिवार की खुशहाली के लिए विदेश गया एक मेहनतकश मजदूर आखिरकार तिरंगे में लिपटकर अपने गांव लौटा। इस मार्मिक घटना ने एक बार फिर प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा, विदेशों में उनके कार्यस्थलों की परिस्थितियों और मृत्यु के बाद शवों को शीघ्र स्वदेश लाने की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

Gomia: जमनीजारा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची गंभीर; मुआवजे की मांग पर गझंडी मोड़ जाम

गोमिया-विष्णुगढ़ सड़क हादसा: गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क स्थित जमनीजारा में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला…

ByByadmin सितम्बर 3, 2026

Gomia: गोमिया के प्रवासी मजदूर की मध्य प्रदेश में मौत, घर में मचा कोहराम

आठ दिन पहले रोजगार की तलाश में गया था बैतूल, पत्नी गर्भवती, तीन बच्चों की जिम्मेदारी अब अकेली…

ByByadmin सितम्बर 2, 2026

Gomia: साड़म संकट मोचन मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर वज्रपात, बाल-बाल बचे लोग

बारिश से बचने के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे लोग, तेज आवाज के साथ गिरी बिजली; पेड़…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Gomia: गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक खेत में पलटा, चालक व उपचालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गोमिया। गोमिया-होसिर मुख्य सड़क पर रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया के समीप उस समय बड़ा हादसा…

ByByadmin अगस्त 30, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top